ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध : 15 नाविक मारे गए , कई भारतीय

10
ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध : 15 नाविक मारे गए , कई भारतीय
ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध : 15 नाविक मारे गए , कई भारतीय
ईरान के खिलाफ़ 28 फरवरी से अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद अब तक  होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों में कम से कम 15 नाविकों की मौत हो चुकी है. इनमें से कई भारतीय थे.

जून महीने में छपी संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में मरने वालों की संख्या 14 थी, लेकिन एक तेल टैंकर पर ईरानी हमले में एक और नाविक के मारे जाने की, संयुक्त अरब अमीरात (  यूएई) द्वारा की गई  पुष्टि के बाद,  यह संख्या बढ़ गई है.

हालिया हुए इस हमले का शिकार एक भारतीय नाविक बना. मंगलवार को ईरानी मिसाइलों के यूएई के दो तेल टैंकरों से टकराने के बाद इस घटना की सूचना मिली. अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी  एपी की रिपोर्ट के अनुसार, हमले में छह भारतीय और दो यूक्रेनी भी घायल हुए.

इस बीच  भारत ने इस घटना पर विरोध दर्ज कराने के लिए ईरान के उप मिशन प्रमुख मोहम्मद जवाद होसैनी को तलब किया है.

इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (IMO) के अनुसार, युद्ध की शुरुआत के बाद से कमर्शियल जहाजों पर 46 हमलों की पुष्टि हुई है.