बैंकॉक के पब में आग लगने से भीषण दुर्घटना : 27 लोगों की मौत

5
बैंकॉक के पब में आग लगने से भीषण दुर्घटना
बैंकॉक के पब में आग लगने से भीषण दुर्घटना
थाईलैंड की राजधानी में  बैंकॉक के एक पब  में आग लगने की भीषण दुर्घटना में  27 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए.  ‘ना लादप्राओ’ ( na ladprao ) नाम का यह पब उत्तरी बैंकाक के एक भीड़ भरे इलाके में नही जहां विदेशी पर्यटकों का भी खासा जाना होता है . मृतकों के बारे में अभी ब्यौरा नहीं मिल सका है. बस प्रशासन का इतना ही कहना है कि ज़्यादातर मौतें  धुएं और दम  घुटने के कारण हुई हैं .

चश्मदीदों का कहना है कि जब आग की लपटों ने इस जगह के एंट्री गेट को अपनी चपेट में ले लिया और घना धुंआ पूरी इमारत में तेज़ी से फैल गया, तो लोगों को भागते हुए देखा गया. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए तकरीबन  30 मिनट तक मशक्कत की.

घटनास्थल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए, बैंकॉक के गवर्नर ( governor of bangkok ) चाडचार्ट सिट्टीपुंट ने कहा कि आग परिसर में तेज़ी से फैल गई. ज्यादातर मौतें धुएं में दम से हुई.

प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल (anutin charnvirakul) ने  सोमवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने  कहा, “हमने 27 शव बरामद किए हैं, बाकी लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है.”

बैंकॉक मेट्रोपॉलिटन एडमिनिस्ट्रेशन के आपदा रोकथाम और शमन विभाग के निदेशक सुरियाचाई राविवान ने कहा कि ‘रोंग बीयर ना लाट फ्राओ’ पब में हुई इस घटना में 63 लोग घायल हुए, जिनमें से 22 की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जिस स्थान पर यह पब है वो व्यस्त इलाका होने के साथ ही  शहरी रेल सिस्टम से जुड़ा है, दो शॉपिंग मॉल भी इसके  बगल में है और सिनेमाघरों, बड़े पार्कों और विदेशी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय ‘चतुचक वीकेंड मार्केट’ से पैदल दूरी पर है.

आपदा प्रशासन ने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, छत पर लगे एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी.बचे हुए लोगों के बयानों के आधार पर, अधिकारियों ने कहा कि माना जा रहा है कि आग पब के सामने वाले स्टेज वाले हिस्से से शुरू हुई और तेज़ी से फैल गई, जिससे कई लोगों को जगह के पिछले हिस्से की ओर भागना पड़ा, जहां किचन और बाथरूम बने हुए हैं.

बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपुंट ने पत्रकारों को बताया, “वहां आग से बचने के लिए दो रास्ते (फायर एग्जिट) हैं, एक किचन के पास है. रास्ते में बीयर के क्रेट रखे थे.” उन्होंने आगे कहा कि दूसरे फायर एग्जिट के रास्ते में एक मेज रखी थी, जिससे लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत हुई. उन्होंने कहा, “हमें फोरेंसिक जांच कर्ताओं द्वारा घटनास्थल की बारीकी से जांच करने का इंतजार करना होगा. “