आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह यूपी लोक सेवा आयोग के चेयरमैन नियुक्त

5
आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह ( फाइल फोटो )
आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह ( फाइल फोटो )
उत्तर प्रदेश  लोक सेवा आयोग (uttar pradesh public service commission) को  आलोक सिंह  के रूप में अपना नया चेयरमैन मिल गया है. भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आलोक सिंह ( ips alok singh )  को यूपी लोक सेवा आयोग ( uppsc )  का चेयरमैन नियुक्त करने के आदेश जारी हुए है  . वे दो साल तक इस पद पर बने रहेंगे. उनको इसी साल महानिदेशक रैंक पर पदोन्नत किया गया था .

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्मे 59  वर्षीय आलोक सिंह 1995 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं . पिछले कुछ दिनों से उनके  नाम को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर अब सरकार ने आदेश जारी कर मुहर लगा दी है. यूँ आलोक सिंह जनवरी 2027 में रिटायर हो रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यानि वे सेवानिवृत्ति  के दो साल बाद भी यूपीपीएससी  अध्यक्ष के तौर सेवारत  रहेंगे.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 1967 में पैदा हुए आलोक सिंह   ने बीएससी, इकोनॉमिक्स में एमए और एमबीए की पढ़ाई की है. पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया. 2020 में उन्हें नोएडा का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया. इसके अलावा उन्होने एडीजी कानपुर ( adg kanpur ) , आईजी मेरठ ( ig meerut )  जैसे पदों की जिम्मेदारी भी मिली. पुलिस पदक से लेकर पुलिस वीरता पदक और तमाम तरह के अवॉर्ड भी उन्हें मिले हैं.  आलोक सिंह  केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एयर इंडिया में कार्यकारी निदेशक भी रह चुके हैं..