जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारियों को पिपिंग सेरेमनी में सितारे लगाए गए

11
कश्मीर ज़ोन के जोनल पुलिस मुख्यालय में एक परम्परागत पिपिंग सेरेमनी
कश्मीर ज़ोन के जोनल पुलिस मुख्यालय में एक परम्परागत पिपिंग सेरेमनी
जम्मू कश्मीर की  पुलिस ने रविवार को कश्मीर ज़ोन के जोनल पुलिस मुख्यालय में एक परम्परागत  पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया . यह जम्मू और कश्मीर पुलिस में  पुलिस उपाधीक्षक ( deputy superintendent of police )  रैंक पर चार अधिकारियों के स्थायीकरण  के मौके पर की गई. इन अधिकारियों के नाम हैं  नवीद असद, अनवर खानजी, रेपन और फरहाना बेग.

कश्मीर ज़ोन के महानिरीक्षक ( आईजी )  सुजीत कुमार, सेंट्रल कश्मीर रेंज के उप महानिरीक्षक राजीव ओमप्रकाश पांडे,  श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. जी.वी. संदीप चक्रवर्ती और दूसरे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में औपचारिक तौर पर पर उनके रैंक के निशान पहनाए.

नए रैंक पाने वाले अधिकारियों को बधाई देते हुए, सुजीत कुमार  ने उनके  काम के प्रति समर्पण और पेशेवर नजरिया अपनाने की तारीफ़ की और उनसे अपनी ड्यूटी निभाते समय ईमानदारी, अनुशासन और जवाबदेही के सबसे ऊंचे  मापक बनाए रखने की अपील की. सेंट्रल कश्मीर रेंज के  डीआईजी राजीव ओमप्रकाश पांडे ने भी नए कन्फर्म हुये उपाधीक्षकों को बधाई दी और उन्हें बेहतरीन नेतृत्व , पेशेवराना  काबिलियत और पुलिसिंग के प्रति लोगों के लिए अच्छा नज़रिया दिखाने के लिए हिम्मत दी.

अधिकारियों ने अपने प्रोबेशन काल के दौरान दिए गए मार्गदर्शन  और समर्थन  के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया. समारोह का समापन वरिष्ठ  अधिकारियों और अन्य रैंक के कार्मिकों  द्वारा नए बने उपाधीक्षकों को उनकी आगे की ज़िम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देने के साथ हुआ.