चौदह महीने बाद ही हटा दिए सज्जनहार , अब महेश मुरलीधर भागवत बने हैदराबाद पुलिस कमिश्नर

6
हैदराबाद के नये पुलिस कमिश्नर महेश मुरलीधर भागवत
हैदराबाद के नये पुलिस कमिश्नर महेश मुरलीधर भागवत
हैदराबाद पुलिस कमिश्नर का कार्यभार  संभालने के 14 महीने बाद ही , आईपीएस अधिकारी वीसी सज्जनार का तबादला  कर दिया गया है . उनकी जगह अब महेश मुरलीधर भागवत को हैदराबाद का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.  तेंलागना सरकार के गुरूवार को जारी, भारतीय पुलिस सेवा ( indian police service ) के  21 आईपीएस कारियों के  तबादला आदेशों में यह एक महत्वपूर्ण माना जा रहा है . सज्जनहार को  तेलंगाना राज्य के अग्निशमन , आपदा रेस्पोंस , आपातकालीन और सिविल डिफेंस का महानिदेशक  ( director general of telangana fire, disaster response, emergency and civil defence)  बनाया गया है . आईपीएस वीसी सज्जनार का कार्यकाल अक्टूबर 2028 तक है . उनके स्थानांतरण  के कारणों का तुरंत पता नहीं चला.

तेलंगाना राज्य में दिसंबर 2023 से कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हैदराबाद शहर चार पुलिस कमिश्नर देख चुका है . अक्टूबर 2023 में कमिश्नर नियुक्त किये गए संदीप शांडिल्य तीन महीने बाद ही दिसम्बर 2023 में हैदराबाद के कमिश्नर के ओहदे से हटा दिए गए. हालांकि उनकी सेवानिवृत्ति मई 2024 में होनी थी. वैसे उनकी यह नियुक्ति राज्य विधान सभा चुनाव से पहले केन्द्रीय  चुनाव आयोग के आदेश  पर की गई थी .   हैदराबाद पुलिस आयुक्त पद से हटाने के बाद उनको तेलंगाना राज्य स्वापक निरोधक ब्यूरो का निदेशक( director of telangana state anti narcotics bureau) बना दिया गया . यही नहीं उनको इसी पद पर एक साल का सेवा विस्तार भी दिया गया .

संदीप शांडिल्य को हटाए जाने के बाद आईपीएस के श्रीनिवास रेड्डी  (k. sreenivasa reddy) , दिसम्बर 2023 में हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर नियुक्त किये गए लेकिन उनका कार्यकाल भी बमुश्किल 10 महीने का रहा . सितम्बर 2024 में हैदराबाद के कमिश्नर की कुर्सी आईपीएस सीवी आनंद ( c v anand) को सौंप दी  गई . भारतीय पुलिस सेवा के 1990  बीच के श्री आनंद बस  एक साल तक हैदरबाद के आयुक्त रहे . वे वर्तमान में तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक ( dgp telangana ) हैं .