शाहदरा डीसीपी का दफ्तर थाने की इमारत में स्थानांतरित

4
दिल्ली का शाहदरा थाना ( फाइल फोटो )
दिल्ली का शाहदरा थाना ( फाइल फोटो )
दिल्ली के शाहदरा ज़िला पुलिस मुख्यालय का पता बदला गया है . शाहदरा के पुलिस उपायुक्त ( deputy commissioner of police ) , अतिरिक्त उपायुक्त ( additional dcp) के दफ्तर जीटी रोड पर  शाहदरा थाने की इमारत में पहली मंजिल पर पहुँच गए है . अब तक शाहदरा जिला पुलिस का मुख्यालय शालीमार पार्क स्थित भवन में था . इस बिल्डिंग को खतरनाक घोषित कर दिए जाने के बाद ही डीसीपी ऑफिस के लिए वैकल्पिक जगह की तलाश शुरू हो गई थी . हालांकि डीसीपी का दफ्तर का यह नया पता भी अस्थाई पता ही है .

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने मंगलवार को विशेष आयुक्त ( कानून व्यवस्था , ज़ोन-1) और पूर्वी रेंज के  अन्य वरिष्ठ  पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नए शाहदरा ज़िला मुख्यालय ( shahdara district police haequarters )  का उद्घाटन किया.  अनुराग कुमार ने कहा कि नए ज़िला पुलिस मुख्यालय  की लोकेशन लोगों के लिए बहुत आसान और आसानी से मिलने वाली है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें काम के लिए ऑफिस जाना पड़ता है.

उन्होंने आगे कहा, “हमें उम्मीद है कि इससे हम पब्लिक को बेहतर सर्विस दे पाएंगे. यहां एक पुलिस कॉलोनी भी है; उम्मीद है कि पुलिस कॉलोनी से जुड़े मामलों पर अब ज़्यादा ध्यान दिया जा सकेगा और उन्हें ज़्यादा असरदार तरीके से सुलझाया जा सकेगा.

 ” उद्घाटन के बाद मीडियाकर्मियों को  उन्होंने बताया  कि पुरानी  बिल्डिंग को खतरनाक घोषित कर दिया गया था, इसलिए वहां ऑफिस चलाना अधिकारियों, पुलिस स्टाफ और पब्लिक के लिए भी असुरक्षित और जोखिम भरा था .  शाहदरा डीसीपी ऑफिस तब तक यहीं काम करता रहेगा जब तक नया शाहदरा डिस्ट्रिक्ट पुलिस कॉम्प्लेक्स उसी पुरानी जगह पर नहीं बन जाता. ”

शाहदरा के डीसीपी  राजेंद्र प्रसाद मीणा के मुताबिक, दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DPHCL) ने अप्रैल में पुराने शाहदरा ज़िला पुलिस मुख्यालय के भवन का विस्तृत सर्वे के बाद  अपनी स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट जमा की, जिसमें उसने बिल्डिंग को इस्तेमाल के लिए खतरनाक और असुरक्षित बतायाथा . डीपीएचसीएल  दिल्ली  पुलिस की बिल्डिंग और आवासीय कालोनियों को बनाती और उनकी मरम्मत आदि का काम  करती है,

डीसीपी मीणा ने कहा, “ हमने मंगलवार से नए पते पर काम करना शुरू कर दिया है. यह एक अस्थाई  पता है, और नई इमारत  बनने के बाद हम पुरानी जगह पर चले जाएंगे.”  उन्होंने दो से तीन साल में नै इमारत बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद जाहिर की .