दिल्ली पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, गांधी नगर में एसीपी के पद पर तैनात मनस्वी वशिष्ठ का तबादला ‘महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई’ (SPUWAC) में कर दिया गया है, जबकि शाहदरा थाने के एसएचओ अरुण कुमार ( sho arun kumar ) को सुरक्षा इकाई में भेज दिया गया है.
शाहदरा थाने ( shahdara police station) में मारपीट की घटना में वकील ललित बंसल के सर में चोट लगी थी हालांकि दूसरे पक्ष का आरोप था कि अपना बचाव करते समय यह हुआ . वकीलों ने दो दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि इन पुलिस अधिकारियों ने उन वकीलों को धमकाया था, जो एक साथी वकील पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई की मांग करने थाने गए थे.
हड़ताल खत्म करने का फैसला पुलिस प्रतिनिधियों, बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अधिकारियों और जिला अदालत बार एसोसिएशनों के अध्यक्षों व सचिवों के बीच हुई एक बैठक के बाद लिया गया. बुधवार को पारित एक प्रस्ताव में, दिल्ली की सभी जिला अदालत बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने कहा कि उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म करने का फैसला किया है. यह फैसला “तबादले/पोस्टिंग के आदेश जारी होने और बैठक में बनी सहमति के बाद हुई प्रगति को देखते हुए” लिया गया है.
हालांकि, समिति ने यह स्पष्ट किया कि इन दो अधिकारियों का तबादला “मामले का अंत नहीं है”.समिति ने कहा कि शाहदरा बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायतों की जांच दो महीने के भीतर पूरी होनी चाहिए. थ ही, इस विवाद से जुड़ी दो एफआईआर में कार्रवाई के लिए समय-सीमा भी तय की गई.










