दिल्ली में आज ( 23 अक्टूबर ) बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए . इधर से उधर किए गए अफसरों में भारतीय पुलिस सेवा ( indian police service ) के जिन छह अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई उनमें 2009 बैच की आईपीएस मोनिका भारद्वाज भी शामिल हैं . दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने इन अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं.
इस फेरबदल में आईपीएस गौरव शर्मा ( ips gaurav sharma ) और राहुल मलिक ( ips rahul malik ) को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा), जबकि प्रवीण कुमार त्रिपाठी को उपायुक्त ( स्पेशल सेल) से हटाकर पुलिस कमिश्नर सचिवालय में डीसीपी नियुक्त किया गया है. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ( crime branch ) की डीसीपी बनने वाली पहली महिला आईपीएस मोनिका भारद्वाज को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एंटीएफ) बनाया गया.
तबादला सूची :
मोनिका भारद्वाज को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एंटीएफ) बनाया गया.
राहुल मलिक (आईपीएस -2009 ) को दिल्ली आगमन पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) नियुक्त किया गया.
गौरव शर्मा (आईपीएस-2009) को दिल्ली आने पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) नियुक्त किया गया.
राजा बंथिया (आईपीएस-2014) को डीसीपी टेक एंड पी.आई. ( dcp tech & p i ) के साथ डीसीपी आईटी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.
नेहा यादव (आईपीएस-2015) से एसपीयूडब्ल्यूएसी ( spuwac) का अतिरिक्त प्रभार हटाकर उन्हें केवल डीसीपी पीएमएमसी रखा गया.
प्रवीण कुमार त्रिपाठी ( आईपीएस-2020) को डीसीपी स्पेशल सेल से डीसीपी, पुलिस आयुक्त सचिवालय ( police commissioner secretariat) भेजा गया.
सुबोध कुमार गोस्वामी ( दानिप्स -2010) को आर्थिक अपराध शाखा के उपायुक्त ( dcp eow ) से डिप्टी डायरेक्टर, डीपीए बनाया गया.
जसबीर सिंह ( दानिप्स -2011) को अतिरिक्त उपायुक्त (additional dcp ) दक्षिण-पूर्व जिला से अतिरिक्त उपायुक्त आउटर जिला भेजा गया.
सौरभ चंद्रा (दानिप्स – 2011) को अतिरिक्त उपायुक्त ( additional dcp ) द्वारका जिला से हटाकर पश्चिम जिला में नियुक्त किया गया.
आदित्य गौतम ( दानिप्स-2013) को एसीपी क्राइम से डीसीपी क्राइम बनाया गया.
तैनाती के लिए प्रतीक्षारत डॉ. विकास श्योकंद (दानिप्स-2014) को डीसीपी स्पेशल सेल नियुक्त किया गया.
ए. वेंकटेश ( दानिप्स-2014) को शाहदरा जिले में अतिरिक्त डीसीपी शाहदरा जिला बनाया गया.
प्रतीक्षारत मनोज कुमार मीणा ( दानिप्स -2014) को अतिरिक्त उपायुक्त आउटर जिला से हटाकर दक्षिण-पूर्व जिला भेजा गया.
प्रतीक्षारत विनय माथुर (दानिप्स -2015) को अतिरिक्त उपायुक्त रोहिणी जिला नियुक्त किया गया.
प्रतीक्षारत गुरसेवक सिंह (दानिप्स -2015) को अतिरिक्त उपायुक्त उत्तर जिला नियुक्त किया गया.
अजय कुमार (दानिप्स -2015) को उत्तर पश्चिम जिले से हटाकर डीसीपी, सिक्योरिटी नियुक्त किया गया.
रेनू लता (दानिप्स -2017) को एसीपी, स्पूवाक ( spuwac) को अतिरिक्त डीसीपी, स्पूवाक बनाया गया.
विदुशी कौशिक (दानिप्स -2018) को एसडीपीओ, सदर बाजार/नॉर्थ जिला से अतिरिक्त डीसीपी, द्वारका जिला नियुक्त किया गया.
मनु हिमांशु (दानिप्स -2018) को एसीपी, विभागीय जांच सेल से डीसीपी, डीई सेल बनाया गया.
साकारिया मिहिर प्रवीनभाई ( दानिप्स -2018) को एसीपी, ऑप्स/दक्षिण-पूर्व जिला से अतिरिक्त डीसीपी, आउटर जिला नियुक्त किया गया.
गरिमा तिवारी (दानिप्स -2018) को एसडीपीओ, तिलक नगर/पश्चिम जिला से डीसीपी, डीएसएफ /नई दिल्ली जिला बनाया गया.
आशीष कुमार (दानिप्स -2018) को एसीपी, स्पेशल सेल से डीसीपी, ईओडब्ल्यू नियुक्त किया गया.
मनीष लाडला ( दानिप्स -2018) को एसीपी, क्राइम से डीसीपी, क्राइम बनाया गया.
रोहित गुप्ता (दानिप्स -2018) को एसीपी, सिक्योरिटी से डीसीपी, सिक्योरिटी नियुक्त किया गया.
राम दुलेश मीणा (दानिप्स -2012) को अतिरिक्त डीसीपी-II, उत्तर जिला से अतिरिक्त डीसीपी, उत्तर पश्चिम नियुक्त किया गया.
गरिमा तिवारी (दानिप्स -2018) को एसडीपीओ, तिलक नगर/पश्चिम जिला से डीसीपी, डीएसएफ /नई दिल्ली जिला बनाया गया.
आशीष कुमार (दानिप्स -2018) को एसीपी, स्पेशल सेल से डीसीपी, ईओडब्ल्यू नियुक्त किया गया.
मनीष लाडला ( दानिप्स -2018) को एसीपी, क्राइम से डीसीपी, क्राइम बनाया गया.
रोहित गुप्ता (दानिप्स -2018) को एसीपी, सिक्योरिटी से डीसीपी, सिक्योरिटी नियुक्त किया गया.
राम दुलेश मीणा (दानिप्स -2012) को अतिरिक्त डीसीपी-II, उत्तर जिला से अतिरिक्त डीसीपी, उत्तर पश्चिम नियुक्त किया गया.











