आईपीएस राजेश कुमार अरुणाचल प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख बने , जामवाल दिल्ली स्थानांतरित

8
आईपीएस दर्शन सिंह जामवाल और आईपीएस राजेश कुमार
आईपीएस दर्शन सिंह जामवाल और आईपीएस राजेश कुमार
भारतीय पुलिस सेवा ( indian police service ) के वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार को शिव दर्शन सिंह जामवाल की जगह अरुणाचल प्रदेश का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है. श्री कुमार, एजीएमयूटी कैडर के 1995 बैच के आईपीएस ( IPS) अधिकारी  हैं और वर्तमान में  केंद्रीय  रिज़र्व पुलिस बल ( crpf )  में विशेष निदेशक के पद पर  हैं. उन्हें जल्द से जल्द अपना नया काम जॉइन करने के लिए कहा गया है।
श्री जामवाल भी  एजीएमयूटी ( AGMUT ) कैडर के 1995 बैच के अफसर हैं.  उनका तबादला  दिल्ली कर दिया गया है.
राजेश कुमार  मार्च 2018 में महानिरीक्षक के तौर पर सीआरपीएफ में  प्रतिनियुक्ति पर आये थे . सीआरपीएफ  भारत की सबसे बड़ा  केन्द्रीय पुलिस बल है . जून 2019 में, यानि  जानलेवा पुलवामा हमले  के कुछ महीनों बाद, उन्हें इस इलाके में विशेष सुरक्षा के लिए , आईजी ( परिचालन ) नियुक्त किया गया था .  अपने पुलिस करियर के दौरान श्री कुमार ने जम्मू और कश्मीर में कई अहम  पदों पर काम किया है, जिसमें बारामूला इलाके को कवर करने वाले उत्तरी  कश्मीर रेंज के डीआईजी ,  जम्मू ज़ोन के आईजी , और विशेष सुरक्षा समूह ( special security group ) के आईजी का ओहदा शामिल है .
सीआरपीएफ   में अपने कार्यकाल के दौरान, राजेश  कुमार ने 2023 के आसपास मुख्यालय में आईजी ( प्रशासन ) के तौर पर भी काम किया.  बाद में उन्हें अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर पदोन्नत  किया गया।.सितंबर 2026 में, उन्हें इन-सीटू बेसिस पर विशेष महानिदेशक  के पद पर तरक्की डी गई .

आईपीएस राजेश कुमार को अपने करियर के दौरान कई पुलिस अवॉर्ड भी मिले हैं. इनमें 2010 में शूरवीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक , 2011 में मेरिटोरियस सर्विस के लिए पुलिस मेडल और 2018 में डिस्टिंग्विश्ड सर्विस के लिए प्रेसिडेंट का पुलिस मेडल शामिल हैं.

उनकी नियुक्ति से अरुणाचल प्रदेश पुलिस ( arunachal pradesh police ) की कमान एक ऐसे वरिष्ठ अफसर के हाथ में आ गई है, जिसके पास परिचालन और प्रशासनिक कार्य का अच्छा खासा अनुभव है. उनके अनुभव में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की कठिन स्थितियों को संभालने के साथ-साथ संघर्ष और उग्रवाद से प्रभावित इलाकों में फील्ड ऑपरेशन भी शामिल हैं.