सीमा लाटकर की जगह एन. विष्णुवर्धन मैसूरु शहर के नए पुलिस कमिश्नर बने

6
एन. विष्णुवर्धन मैसूरु शहर के नए पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाला
Mysuru: N. Vishnuvardhana takes charge as the new Mysuru City Police Commissioner following the transfer of Seema Latkar, at the Police Commissioner’s Office in Mysuru, Karnataka, on Saturday, November 14, 2026. (Photo: IANS) एन. विष्णुवर्धन मैसूरु शहर के नए पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाला
अब एन. विष्णुवर्धन कर्नाटक के  मैसूर शहर के नए पुलिस कमिश्नर हैं . उन्होंने सीमा लाटकर के तबादले के बाद यहाँ की पुलिस की कमान संभाली  है . पुलिस आयुक्त के तौर पर पहली बार  नज़रबाद पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर   उपायुक्त  (क्राइम और ट्रैफिक) के.एस. सुंदर राज ने उनका स्वागत किया .

भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के  कर्नाटक कैडर के अधिकारी  एन. विष्णुवर्धन इससे पहले  कर्नाटक पुलिस एकेडमी, मैसूरु  के निदेशक  के तौर पर काम कर रहे थे.  उन्होंने 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी  सीमा लाटकर के जाने के बाद खाली हुई कुर्सी सम्भाली. सीमा लाटकर की नई तैनाती के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है .

सीमा लाटकर 2022 से मैसूर में तैनात थीं . पहले वह मैसूरु  की पुलिस अधीक्षक ( एसपी )  थीं . सन 2025 में तरक्की पाकर पुलिस उप महानिरीक्षक ( डीआईजी ) बनी तो इसके साथ उनको मैसूर का आयुक्त ( commissioner ) बना दिया गया था .

कर्नाटक सरकार की तरफ से 13 नवम्बर को जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा  गया है – एन विष्णुवर्धन, आईपीएस  (के एन  2012) उप  महानिरीक्षक और  कर्नाटक पुलिस एकेडमी, मैसूर के निदेशक  का तुरंत ट्रांसफर किया जाता है और अगले आदेश  तक उन्हें श्रीमती सीमा लाटकर के ट्रांसफर के बाद मैसूर शहर के पुलिस कमिश्नर के तौर पर पोस्ट किया गया है.