सीआरपीएफ (CRPF) पर यह हमला मीर बाज़ार के पास एक नाके पर हुआ था , जब हमलावरों ने नवापोरा में एक ब्रिज गार्ड पार्टी पर एके 46 राइफल ( AK-46 ) से गोलियां चलाईं थीं और फिर फरार हो गए थे.
मीडिया को एक सूत्र ने कहा, “कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई. हमने इलाके को घेर लिया था और पिछले तीन दिनों से तलाशी ले रहे थे. यह सुरक्षा बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस का एक संयुक्त ऑपरेशन था. लाशें मिलने के बाद और जानकारी शेयर की जा सकती है. ”
अलग अलग सूत्रों ने मीडिया से यह समाचार साझा करते हुए कहा है कि मारे गए ऑपरेटिव की पहचान उमर निसार डार (19) के रूप में हुई है. वह कुलगाम के अर्रेह गांव का एक नानबाई (ब्रेड बनाने वाला) था और जो 10 नवंबर से अपने घर से लापता था.
सीआरपीएफ पर हमले में सिपाही राकेश दास के पैर में, सिपाही संतोष चद्रू के पेट और रीढ़ में और हवलदार सोमवीर सिंह के बाएं हाथ में घाव हो गया. हमलावरों ने दोपहर करीब दो बजे के आसपास सीआरपीएफ जवानों पर गोलियां चलाईं थी .










