ताज़ा फेरबदल में गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. वहीं गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है.

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. वहीं प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर के ओहदे से हटाकर पीयूष मोर्डिया को अतिरिक्त महानिदेशक (स्थापना) के तौर पर , लखनऊ भेजा गया है. वाराणसी में किरण एस को कमिश्नर नियुक्त किया गया है .

तबादले निरस्त :
उत्तर प्रदेश सरकार ने जिन तीन आईपीएस अधिकारियों के पहले जारी किए गए तबादलों को निरस्त किया है वे अधिकारी है पुनीत द्विवेदी, नीतू और अमित कुमावत. पुनीत द्विवेदी का पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर उन्हें गाजियाबाद में अतिरिक्त उपायुक्त बनाया गया है.
वहीं वाराणसी से गौतमबुद्धनगर किए गए नीतू के स्थानांतरण आदेश को निरस्त करते हुए उन्हें लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त उपायुक्त बनाया गया है. अमित कुमावत का लखनऊ से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर किया गया तबादला भी निरस्त कर उनको आगरा में अतिरिक्त उपायुक्त तैनात किया गया है .










