भारतीय सेना ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 (common entrance examination 2026) का रिज़ल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार ऑनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब joinindianarmy.nic.in पर ज़ोन और सेना भर्ती दफ्तर (army recruitment office) ) के हिसाब से मेरिट लिस्ट देख सकते हैं.
नतीजा अलग-अलग क्षेत्रों के रिक्रूटमेंट ऑफिस के लिए पीडीएफ फ़ॉर्मेट ( pdf format ) में जारी किया गया है. मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर हैं जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सूचीबद्ध किया गया है . इन नतीजों में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास और 10वीं पास), ऑफिस असिस्टेंट/क्लर्क, महिला मिलिट्री पुलिस, सिपाही फार्मा और सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट कैटेगरी के लिए रिक्रूटमेंट शामिल है.
कॉमन एंट्रेंस परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के बाकी चरणों में शामिल होना होगा. केवल लिखित परीक्षा पास करने का मतलब अंतिम रूप से चयन की गारंटी नहीं है. आखिरी मेरिट लिस्ट बनने से पहले शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट (PMT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, डॉक्टरी परीक्षण और जहाँ लागू हो, वहाँ एडेप्टेबिलिटी टेस्ट पास करना होगा.
इंडियन आर्मी अग्निवीर रिज़ल्ट 2026 देखने के लिए, उम्मीदवारों को joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा. होमपेज पर, ‘अग्निवीर सीईई रिज़ल्ट 2026’ (agniveer cee result 2026) लिंक पर क्लिक करें. संबंधित आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) या रिक्रूटमेंट ज़ोन चुनें, मेरिट लिस्ट खोलें और सर्च फ़ंक्शन का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर खोजें. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मेरिट लिस्ट की एक कॉपी डाउनलोड करके भविष्य के लिए रख लें.













