तीन साल के इंतज़ार के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को मिला अध्यक्ष

4
लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष
लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष
भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी लेफ्टिनेंट  जनरल गजेंद्र जोशी अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष हैं . उनके साथ ही डॉ. हेमचंद्र पांडे को आयोग में सदस्य नियुक्त किया गया है. आयोग में स्थायी अध्यक्ष की कुर्सी तीन साल (जून 2023 से) से खाली थी.  राज्य में अहम सेवाओं में भर्ती की जिम्मेदारी होने के बावजूद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की कुर्सी खाली होती चली गई. इसका भर्ती के काम पर्ण असर पड़ना नतो स्वाभाविक ही था .
अब ज्यों ज्यों राज्य विधान सभा के चुनाव का वक्त नज़दीक आ रहा है त्यों त्यों सत्र्कारी लम्बित काम भी मुकम्मल हो रहे हैं .

पूर्व के काम और सम्मान :
राज्य लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष ले. जनरल गजेंद्र जोशी  मूलरूप से उत्तराखंड के  चंपावत जिले के लटोली के निवासी हैं.  उन्होंने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित स्ट्राइक-1 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) और महू स्थित इन्फैंट्री स्कूल के कमांडेंट के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं. सेना में  38 साल से ज्यादा की सेवा के बाद  वे 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हुए.

लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने अपने सैन्य कॅरिअर में श्रीलंका में ऑपरेशन पवन, जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक और पूर्वोत्तर भारत में कई आतंकवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया. जनरल जोशी को   परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) के अलावा अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और सेना मेडल (एसएम) से भी सम्मानित किया जा चुका है.

कब से खाली था यह पद :
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से 11 जून 2023  तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने  इस्तीफा दे दिया था.  इसके बाद आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ. जगमोहन सिंह राणा और फिर रविदत्त गोदियाल ने बतौर प्रभारी अध्यक्ष जिम्मेदारी संभाली. फिलहाल वरिष्ठ सदस्य अनिल कुमार राणा बतौर कार्यवाहक ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे.