ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान मई 2025 में पाकिस्तान में भारतीय वायु सेना के सटीक हमलों जैसी उपलब्धियों की याद में दिल्ली में दौड़ का आयोजन किया गया . 7 मई से 10 मई, 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित 88 घंटे की इस दौड़ को “ऑपरेशन सिंदूर यादगार श्रृंखला दौड़” नाम दिया गया . आपरेशन सिन्दूर के दौरान भारतीय वायु सेना ने 88 घंटे में विभिन्न अभियान और हमले वाली उड़ाने की थीं . वायु सेना ने इस दौरान निर्णायक और सटीक हमले करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया.
भाग
वायु सेना की इस दौड़ को 7 मई 2026 को सुबह 1:05 बजे इंडिया गेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और इसका समापन 10 मई, 2026 को शाम 5:00 बजे नई दिल्ली एयर फोर्स स्टेशन में भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल चीफ अमरप्रीत सिंह के फ्लैग-इन के साथ हुआ. भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना की सभी कमानों से कुल 600 धावकों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया

यह दौड़ 88 घंटे तक चलने वाली निरंतर रिले प्रारूप में आयोजित की गई थी, जिसमें आयोजन के संचालन में असैनिक अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. नागरिक स्वयंसेवकों ने भी दौड़ में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया.
इसका रूट दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थलों के आसपास रखते बनाया गया था जिसमें इंडिया गेट, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, वायु सेना मुख्यालय वायु भवन, नेहरू पार्क और न्यू मोती बाग रोड शामिल हैं. समापन नई दिल्ली वायुसेना स्टेशन पर हुआ. एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस दौड़ का मकसद भारतीय वायु सेना के कर्मियों के बीच एकजुटता की भावना को बढ़ावा देना और साथ ही भारतीय रक्षा बलों की आम लोगों तक पहुंच और उपस्थिति को बढ़ाना था.
संबंधित गतिविधियों के एक भाग के रूप में, भारतीय वायु सेना के जैज बैंड ने भी 10 मई, 2026 को नेहरू पार्क में सुबह 6:30 बजे से सुबह 8:00 बजे तक लाइव प्रस्तुति दी. वायु सेना प्रमुख ने धावको को पुरुस्कृत भी किया .













