पंजाब पुलिस ( punjab police ) विभाग ने सभी इन सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बिना किसी देरी के अपने नए कार्यभार संभालें . इन तबादलों को , स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के दौरान, एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है.
स्थानांतरित अधिकारियों की सूची में आईपीएस अधिकारी अनुभव जैन भी शामिल हैं, जिन्हें अमृतसर में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी ) पूर्व सब-डिवीजन के पद से लुधियाना में इंडस्ट्रियल एरिया-बी सब डिवीज़न में एएसपी के तौर पर स्थानांतरित किया गया है.
जिन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनमें रविंदर सिंह भी शामिल हैं, जो अब अमृतसर में सब-डिवीजन ईस्ट में एसीपी के रूप में कार्य करेंगे. सतविंदर सिंह को बरनाला में महल कलां सब-डिवीजन महल कलां के डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है, जबकि जसपाल सिंह श्री मुक्तसर साहिब में मलोट सब-डिवीजन के डीएसपी बनाए गए हैं . मनमोहन शर्मा को मोगा में पुलिस मुख्यालय में डीएसपी नियुक्त किया गया है, और दविंदर सिंह को होशियारपुर में टांडा सब-डिवीजन के डीएसपी नियुक्त किए गए हैं . सुखपाल सिंह की नई तैनाती में अमृतसर देहात में बाबा बकाला सब डिवीज़न के डीएसपी के तौर पर की गई है . उनके काम में अमृतसर की बॉर्डर रेंज में एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स -1 के की डीएसपी की जिम्मेदारियां शामिल होंगी. अरुण शर्मा को भी अमृतसर की बॉर्डर रेंज में एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स ( antf ) के डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है.
अन्य बदलावों में संजीव सिंगला को पटियाला में सिटी -1 सब-डिवीजन और सतनाम सिंह को संगरूर में भवानीगढ़ सब-डिवीजन के डीएसपी का कार्यभार सौंपा गया है. राहुल कौशल को मोगा में पंजाब ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन सह-नारकोटिक्स के पद पर तैनात किया गया है, और जसबिंदर सिंह मोगा में ही बाघा पुराना सब-डिवीजन के डीएसपी का पद दिया गया है . दलबीर सिंह संगरूर में सब-डिवीजन ग्रामीण के डीएसपी के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि सुखदेव सिंह का तबादला पटियाला में बनूड़ सब-डिवीजन के डीएसपी पद पर किया गया है . गुरइकबाल सिंह अब लुधियाना में लाइसेंसिंग और सुरक्षा के डीएसपी होंगे. मनोज कुमार को बटाला में श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी के तौर पर तैनात किया गया है.
इस फेरबदल में हरीश बहल भी शामिल हैं, जो गुरदासपुर में डीएसपी ( डिटेक्टिव) के तौर पर काम करेंगे, और कुलभूषण को होशियारपुर में सिटी सब-डिवीजन का डीएसपी नियुक्त किया गया है. डीएसपी देव दत्त को पंजाब के इंटेलिजेंस विंग, पर तैनात किया गया है, और गब्बर सिंह खन्ना स्थित पुलिस मुख्यालय में डीएसपी लगाए गए हैं .
इंदरपाल चौहान की नई ज़िम्मेदारी मलेरकोटला में अहमदगढ़ सब-डिवीजन के डीएसपी के तौर पर है. सुखदेव सिंह (इसी नाम के एक अन्य अधिकारी) को संगरूर में पंजाब ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन में डीएसपी के साथ साथ डीएसपी नारकोटिक्स के तौर पर तैनात किया गया है. सुशील कुमार अमृतसर में बॉर्डर रेंज के एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स -2 के तौर पर काम करेंगे. अमरप्रीत सिंह को पंजाब के इंटेलिजेंस विंग में डीएसपी नियुक्त किया गया है.
गुरप्रीत सिंह को बठिंडा में पंजाब ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन में डीएसपी बनाया गया है . उनको महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध की छानबीन करने वाली यूनिट की ज़िम्मेदारी दी गई है . दलजीत सिंह को जलंधर में पंजाब आर्म्ड पुलिस ( पीएपी – pap ) में ट्रांसफर किया गया है . हरजीत सिंह जलंधर में पीएपी की 27वीं बटालियन में डीएसपी तैनात किए गए हैं . बलविंदर सिंह को भी जालंधर में पीएपी में डीएसपी के तौर पर तैनात किया गया है. अंत में, प्रभजोत कौर चंडीगढ़ में पीएपी की 13वीं बटालियन में डीएसपी तैनात किया गया है . वे पंजाब की एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स के डीएसपी की भूमिका निभाएँगी.
तबादलों की इस पूरी सूची से पता चलता है कि यह फेरबदल पंजाब के कई जिलों में फैला हुआ है, जिनमें लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, संगरूर, मोगा, होशियारपुर, बरनाला, गुरदासपुर, बठिंडा और जालंधर शामिल हैं.













