आजमगढ और उन्नाव के एसपी समेत 36 आईपीएस अफसरों का तबादला

2273
अजय कुमार साहनी
अजय कुमार साहनी को पुलिस अधीक्षक आजमगढ से हटाकर अलीगढ भेजा गया है.

लखनऊ. आजमगढ में दो समुदायों के बीच कल (शनिवार) बवाल के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने देर शाम यहाँ के पुलिस प्रमुख समेत 36 आईपीएस (IPS) अफसर का तबादला आदेश जारी किया है. इसमें बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर के कथित कृत्यों के कारण देश दुनिया में सुर्खियों में आये उन्नाव जिले की एसपी पुष्पांजलि देवी को हटाकर हरीश कुमार को तैनाती दी गई है. हरीश अभी तक पुलिस अधीक्षक, मानवाधिकार थे.

पुष्पांजलि देवी को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ से सम्बद्ध किया गया है. अजय कुमार साहनी को पुलिस अधीक्षक आजमगढ से हटाकर अलीगढ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. उनकी जगह रवि शंकर छवि को एसपी बनाया गया है. वह अभी तक सम्भल के पुलिस अधीक्षक थे.