यूपी में कानून-व्यवस्था पर हमले के बाद बदले गये 30 आईपीएस अधिकारी?

760
उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों के तबादले
प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश विधान सभा सत्र में विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर चौतरफा हमला बोला, लेकिन पिछले दिनों सरकार ने 21 जिलों में नए एसएसपी-एसपी की तैनाती की है. कुल 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादले में जिलों को ही चुस्त-दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है. इसे 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

पिछले दिनों जिन जिलों में कानून-व्यवस्था को लेकर मुश्किलें खड़ी हुईं, वहां के एसएसपी-एसपी को हटाकर नए अधिकारियों को मौका दिया गया है. हालांकि ज्यादातर को एक जिले के बाद दूसरे जिले की कमान सौंपी गई है, जबकि एसएसपी मेरठ व फैजाबाद सहित एसपी सोनभद्र, फतेहगढ़, औरैया व हाथरस को जिलों से हटाकर साइड कर दिया गया है. बढ़ते अपराध को लेकर कई जिलों की कमान बदली गई है. एसटीएफ में लंबे समय से तैनात रहे चार ऐसे अधिकारियों को भी जिलों की कमान सौंपी गई है, जो बीते दिनों पदोन्नति पाकर आइपीएस बने हैं. चारों अधिकारी लंबे समय से एसटीएफ में रहकर कई महत्वपूर्ण जांचों से जुड़े रहे थे.

नाम – वर्तमान तैनाती – नवीन तैनाती

– अशोक कुमार-चतुर्थ – पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती – पुलिस अधीक्षक कासगंज.
– आशीष श्रीवास्तव – अपर पुलिस अधीक्षक, गौतमबुद्धनगर – पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती.
– विपिन टाडा – पुलिस अधीक्षक रामपुर – पुलिस अधीक्षक अमरोहा.
– शैलेष कुमार पांडेय – पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर – पुलिस अधीक्षक बागपत.
– आकाश तोमर – पुलिस अधीक्षक नगर गाजियाबाद – पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर.
– सुधीर कुमार सिंह – पुलिस अधीक्षक अमरोहा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर.
– अनन्त देव – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर.
– अखिलेश कुमार – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ.
– शिवहरि मीणा – पुलिस अधीक्षक कासगंज – पुलिस अधीक्षक रामपुर.
– प्रो.त्रिवेणी सिंह – पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ – पुलिस अधीक्षक औरैया.
– जय प्रकाश – पुलिस अधीक्षक बागपत – पुलिस अधीक्षक हाथरस.
– आशीष तिवारी – पुलिस अधीक्षक मीरजापुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा.
– अखिलेश कुमार चौरसिया – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फैजाबाद.
– शालिनी – पुलिस अधीक्षक बांदा – पुलिस अधीक्षक मीरजापुर.
– अमरेंद्र प्रताप सिंह – पुलिस अधीक्षक जालौन – पुलिस अधीक्षक कन्नौज.
– राठौर किरीट के हरिभाई – पुलिस अधीक्षक कन्नौज – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र.
– एस.आनन्द – पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ – पुलिस अधीक्षक बांदा.
– संतोष कुमार मिश्र – पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर – पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़.
– विपिन कुमार मिश्रा – पुलिस अधीक्षक हरदोई – पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर.
– आलोक प्रियदर्शी – पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ – पुलिस अधीक्षक हरदोई.
– डॉ.अरविंद चतुर्वेदी – पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ – पुलिस अधीक्षक जालौन.
– मनोज कुमार – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फैजाबाद – सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर.
– राम प्रताप सिंह – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ.
– राजेश कुमार पांडेय – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ – पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) लखनऊ.
– अतुल शर्मा – पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ – उप निदेशक, यातायात निदेशालय लखनऊ.
– नागेश्वर सिंह – पुलिस अधीक्षक औरैया – पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना लखनऊ.
– घुले सुशील चंद्रभान – पुलिस अधीक्षक हाथरस – मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से संबद्ध.
– सुनील गुप्ता – प्रतीक्षारत (जम्मू-कश्मीर काडर से प्रतिनियुक्ति पर) – पुलिस अधीक्षक कानून-व्यवस्था, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ.
– विनीत जायसवाल – अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा – पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौतमबुद्धनगर.
– श्लोक कुमार – अपर पुलिस अधीक्षक शामली – पुलिस अधीक्षक नगर गाजियाबाद.

21 पीपीएस अधिकारियों के भी तबादले

शासन ने आइपीएस अधिकारियों के साथ ही 21 पीपीएस अधिकारियों के भी तबादले कर दिये हैं. इनमें जांच शाखाओं में तैनात रहे कई अधिकारियों को फील्ड में मौका दिया गया है.

नाम – वर्तमान तैनाती – नवीन तैनाती

– अशोक कुमार वर्मा – अपर पुलिस अधीक्षक यूपी 100 – अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, गोरखपुर.
– रामयश सिंह – उप सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद – अपर पुलिस अधीक्षक नगर, इटावा.
– अजय प्रताप सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक यूपी 100 – अपर पुलिस अधीक्षक शामली.
– अशोक कुमार राय – अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय – अपर पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर.
– मोनिका चड्ढा – पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी इलाहाबाद – अपर पुलिस अधीक्षक वूमेन पावर लाइन – 1090.
– रतना पांडेय – पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक एसीओ कानपुर सेक्टर कानपुर – अपर पुलिस अधीक्षक/स्टाफ आफिसर एडीजी कानपुर जोन.
– राजेंद्र प्रसाद यादव – पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी मुरादाबाद – अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी सीतापुर.
– अरिवंद कुमार – पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, एसीओ मेरठ सेक्टर – अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ.
– मनीषा सिंह – पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद – अपर पुलिस अधीक्षक/स्टाफ आफिसर एडीजी आगरा जोन.
– शिवराज – पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक इलाहाबाद – अपर पुलिस अधीक्षक माडर्न कंट्रोल रूम इलाहाबाद.
– प्रज्ञा मिश्रा – पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक एसीओ मुरादाबाद सेक्टर – अपर पुलिस उपाधीक्षक/ सेक्टर आफिसर सीबीसीआइडी सेक्टर बरेली.
– नीति द्विवेदी – पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक बरेली – अपर पुलिस अधीक्षक महिला सम्मान प्रकोष्ठ लखनऊ.
– अयोध्या प्रसाद सिंह – पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी – अपर पुलिस अधीक्षक/स्टाफ आफिसर एडीजी वाराणसी जोन.
– साधना सिंह – पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक डीजीपी मुख्यालय लखनऊ – अपर पुलिस अधीक्षक उप्र पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद.
– हबीबुल हसन – अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी सीतापुर – अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ.
– आलोक कुमार शर्मा – अपर पुलिस अधीक्षक अपराध गोरखपुर – अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर.
– ओम प्रकाश सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर – अपर पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला इलाहाबाद.
– डॉ. बीपी अशोक – अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ – अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, मेरठ.
– शिवराम यादव – अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, मेरठ – अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण मुख्यालय, लखनऊ.
– कमलेश बहादुर – अपर पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली – अपर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़.
– सुभाष चंद्र गंगवार – अपर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ – अपर पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली.