20 IPS अधिकारी जो संयुक्त सचिव के समान ओहदे के लिए पैनल में शामिल

1764
संयुक्त सचिव या इसके बराबर का ओहदा
अरुणाचल प्रदेश गोवा मिज़ोरम संघ शासित क्षेत्र (AGMUT) कैडर की 1994 बैच की IPS अफसर गरिमा भटनागर.

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के ऐसे 20 अधिकारियों को केंद्र सरकार ने संयुक्त सचिव या इसके बराबर का ओहदा देने के लिए गठित पैनल के लिए मनोनीत किया है. 1987 से लेकर 1995 बैच तक के इन अधिकारियों में अलग अलग राज्यों वाले कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. इन अधिकारियों में मध्य प्रदेश कैडर (1987) की एमआर अरुणा से लेकर अरुणाचल प्रदेश गोवा मिज़ोरम संघ शासित क्षेत्र (AGMUT) कैडर की 1994 बैच की गरिमा भटनागर और 1995 बैच के डेविड लालरिन्संगा (David Lalrinsanga) के नाम शामिल हैं.

संयुक्त सचिव या इसके बराबर का ओहदा
अमरेन्द्र कुमार सेंगर (1995 उत्तर प्रदेश)

पंजाब कैडर के 1994 बैच के IPS अमरदीप सिंह राय और 1995 बैच के IPS गोल्लापल्ली नागेश्वर राव के नाम भी इस लिस्ट में हैं. बाकी नाम हैं : सुनील कुमार बंसल (1987 ओडिशा), बीके उपाध्याय (1989 महाराष्ट्र), सदानंद वसंत दते (1990 महाराष्ट्र ), देबाशीष पाणिग्रही (1991 ओडिशा), कासिरेड्डी वी आर एन रेड्डी (1992 आंध्र प्रदेश), विनीत देव वानखेडे (1994 तमिलनाडु), कुमार विश्वजीत (1994 आंध्र प्रदेश), अमरेन्द्र कुमार सेंगर (1995 उत्तर प्रदेश), एम आर अजीत कुमार (1995 केरल), रवि लोक्कू जोसफ (1995 उत्तर प्रदेश), प्रदीप गुप्ता (1995 छत्तीसगढ़), आर मलारविज़्ही (1995 बिहार), संदीप मित्तल (1995 तमिलनाडु), योगेश देशमुख (1995 मध्य प्रदेश) और पद्माकर एस रानिप्से (1995 ओडिशा).

संयुक्त सचिव या इसके बराबर का ओहदा
रवि लोक्कू जोसफ (1995 उत्तर प्रदेश)

ताज हसन की दिल्ली पुलिस में वापसी, 4 विशेष आयुक्तों के काम बदले