केन्द्रीय गृह मंत्रालय (ministry of home affairs ) ने अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेश (agmut ) कैडर के चार अधिकारियों का अरुणाचल प्रदेश तबादला करने का आदेश दिया है, इनमें दो भारतीय पुलिस सेवा के और दो भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं .
इन अधिकारियों में, 2006 बैच के आईपीएस विक्रमजीत सिंह अभी दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में संयुक्त आयुक्त (joint commissioner) है. जबकि 2012 बैच के अभिषेक धानिया अभी भारत तिब्बत सीमा पुलिस ( indo tibet border police ) इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (indo tibet border police) में उप महानिरीक्षक के पद पर तैनात हैं .
हाल ही में किए गए आदेशों के तहत जिन दो आईएएस अधिकारियों ( ias officers ) का तबादला किया गया है, उनमें एजीएमयूटी कैडर के 2003 बैच के नीरज सेमवाल (2003 बैच) और 2011 बैच के रवि झा हैं . नीरज सेमवाल दिल्ली के राजस्व विभाग में सचिव और डिवीजनल कमिश्नर के पद पर हैं रवि झा नई दिल्ली में डिप्टी कमिश्नर हैं.
आईपीएस विक्रम जीत सिंह जुलाई 2025 से दिल्ली पुलिस की एंटी-करप्शन ब्रांच में संयुक्त आयुक्त हैं . तकरीबन 20 साल के पुलिस करियर में वे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं . मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले विक्रमजीत ने डॉक्टरी की पढ़ाई भी कि है . उनके पास एमबीबीएस की डिग्री है . विक्रम जीत सिंह को 2013 में बहादुरी के लिए प्रेसिडेंट्स पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा चुका है.
अभिषेक धानिया आईटीबीपी ( itbp ) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं . मूल रूप से दिल्ली के निवासी श्री धनिया कम्प्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक हैं. वे 3 सितंबर, 2012 को भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए थे. पुलिस सेवा से जुड़े उनके अन्य सम्मानों के साथ-साथ एक स्टेट अवॉर्ड (गोल्ड मेडल) भी शामिल है.










