राष्ट्रपति मुर्मू ने उपलब्धियां हासिल करने वाली चुंनिंदा महिलाओं से मुलाक़ात की

53
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने थल सेना , वायु सेना व नौसेना में सेवारत चुनिंदा महिला अधिकारियों और सैन्य अधिकारियों की पत्नियों से मुलाक़ात की

भारत की  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ( president of india ) ने तीनों  सशस्त्र बलों थल सेना , वायु सेना और नौसेना में सेवारत  चुनिंदा महिला अधिकारियों और  सैन्य अधिकारियों की पत्नियों से मुलाक़ात की . यह वो महिलाएं हैं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं .

भारतीय सैन्य परिवारों की महिलाओं के समूह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को मुलाक़ात की. राष्ट्रपति भवन में आयोजित  अमृत उद्यान उत्सव में इस समूह को आमंत्रित किया गया था . राष्ट्रपति ने इनसे संक्षिप्त और औपचारिक मुलाक़ात की. उन्होंने महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं .

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  (president draupadi murmu ) से मिली  इन महिलाओं की  उपलब्धियों में पर्वतारोहण, नौकायन, साहसिक गतिविधियां और सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं.