कैबिनेट की नियुक्ति समिति ( appointment committee of cabinet ) ने भारत के इस विशेष बल के प्रमुख के रूप में जितेंद्र कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दी है. यह बल भारत के विशाल रेलवे बुनियादी ढांचे की सुरक्षा, यात्री ट्रेनों की सुरक्षा (एस्कॉर्ट) और पूरे रेलवे नेटवर्क में अपराधों से निपटने की ज़िम्मेदारी संभालता है . श्री कुमार , अगला आदेश आने तक , 31 मार्च 2030 को अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर बने रहेंगे.
आईपीएस सोनाली मिश्रा:
मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की आईपीएस अधिकारी, सोनाली मिश्रा 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त (रिटायर) होंगी. वे आरपीएफ (rpf ) का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी हैं. सोनाली मिश्रा ( sonali mishra ) को 1 अगस्त 2025 को रेलवे सुरक्षा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया था.
आईपीएस जितेंद्र कुमार:
इस केंद्रीय नियुक्ति से पहले, बिहार कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बिहार में विशेष सशस्त्र पुलिस के महानिदेशक के रूप में काम किया है. अपने लंबे करियर के दौरान, उन्होंने ‘स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप’ ( एसपीजी ) जैसी विशिष्ट इकाइयों में भी अपनी सेवाएं दी हैं.










