सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया की तिथि बढ़ी

491
सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया को बढ़ाकर 15 अगस्त तक कर दिया गया है. यह भारत की एकता और अखंडता में योगदान देने के लिए सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है और इसके लिये केन्द्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर नामांकन ऑनलाइन प्राप्त किए जा रहे हैं https://nationalunityawards.mha.gov.in लिंक पर क्लिक करके पुरस्कार की पात्रता आदि से सम्बन्धित जानकारी भी ले जा सकती है.

भारत सरकार ने इस पुरस्कार को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर शुरू किया है. यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए और एक मजबूत तथा अखंड भारत के मूल्यों को मजबूती प्रदान करने के लिए उल्लेखनीय और प्रेरणादायक योगदान की पहचान करता है.