कुल मिलाकर इसमें विलेन दिखा हवाई जहाज़ का को – पायलट लेकिन मुख्य हीरो बने दो शक्स. एक तो फ्लाइट का कैप्टन स्मिथ मच्छार जो एक भारतीय हैं जिनपर चाकू से हमला किया गया और दूसरा है एक इज़राइली व्यवसायी 50 वर्षीय यानीव हायुन. फिल्म के विलेन यानि को- पायलट के बारे में और उसके इरादों के बारे स्पष्ट नहीं हो पाया है. इतना ज़रूर पता चला है कि वो एक ओमानी नागरिक है और सम्भवत उसका इरादा फ्लाइट को हाइजैक या क्रेश करना था. उसके इस आत्मघाती इरादों की पृष्ठभूमि की पड़ताल विभिन्न एजेंसियां कर रही हैं .
को -पायलट के खतरनाक इरादों को नाकाम करने वाले कैप्टन स्मिथ मच्छार ( captian smith machchar ) का काफी रक्तस्राव हुआ था . हवाई जहाज़ के लैंड होते ही उन्हें उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के शहर तबुक के एक अस्पताल में ले जाया गया. वे अभी अस्पताल में हैं. उनकी सेहत तेज़ी से बेहतर हो रही है.
दुनियाभर में कैप्टन स्मिथ मच्छार की तारीफ़ हो रही है . इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ( israeli prime minister benjamin netanyahu) ने कैप्टन स्मिथ मच्छार को ‘असली हीरो’ बताया है. नेतन्याहू ने सोशल मीडिया ‘एक्स ‘ X पर लिखा कि मच्छार ने 174 लोगों की जान बचाई और “हवा में होने वाली एक बड़ी दुर्घटना” को रोका.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि “पायलट की हालत बहुत खराब थी” लेकिन हमले के दौरान उन्होंने कॉकपिट का दरवाज़ा खोलने की समझदारी दिखाई. “अद्भुत, एक तरह से वह हीरो थे कि उन्होंने दरवाज़ा खोला। वह पीछे हट पाए और दरवाज़ा खोल पाए.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm narendra modi) ने कहा कि मच्छर ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद “दूसरों की जान बचाने के लिए बहुत हिम्मत और पक्का इरादा दिखाया”. उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, “उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई.
घटना कैसे हुई :
फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफ ज़ेड 1073 ( FZ1073) ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बुधवार को 03:05 बजे जीएमटी (स्थानीय समय 07:05) पर इज़राइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी. फ्लाइट में 174 यात्री थे जिनमें ज्यादातर इज़राइली थे.
विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट राडार 24 ( flightradar24) के डेटा से पता चलता है कि उड़ान भरने के लगभग ढाई घंटे बाद सऊदी अरब के ऊपरसे गुजरता हवाई जहाज़ प्लेन तेज़ी से नीचे आया. 05:21 बजे के आसपास, दो मिनट से भी कम समय में यह 17,000 फीट (5,000 मीटर) से ज़्यादा नीचे आ गया.
कुछ मिनट बाद, प्लेन ने इमरजेंसी कोड – स्क्वॉक 7700 – का सिग्नल दिया और फिर इसे स्क्वॉक 7500 कोड में बदल दिया, जो प्लेन की हाईजैकिंग का संकेत है.
05:40 बजे, हवाई जहाज़ – जो कुछ देर के लिए जॉर्डन के एयरस्पेस में चला गया था – वापस सऊदी अरब की ओर मुड़ा, जहाँ बाद में उसने लैंडिंग के लिए मैन्युअल रूप से नीचे आना शुरू किया.
एक घंटे से भी कम समय बाद, प्लेन वापस स्क्वॉक 7700 पर आ गया.

शुरुआती स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में इज़राइली अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि दो पायलटों के बीच झगड़ा हुआ था लेकिन घटना के बाद बुधवार नेतन्याहू ने बाद की उन रिपोर्टों की पुष्टि की जिनमें कहा गया था कि एक पायलट ने दूसरे पायलट को चाकू मारा और फिर “ज़ाहिर तौर पर प्लेन को क्रैश करने की कोशिश” की.
उन्होंने बताया कि एक इज़राइली यात्री ने उन्हें बताया कि “प्लेन स्पिन करने लगा और नीचे आने लगा”, जिसके बाद यात्री और क्रू के एक सदस्य ने कॉकपिट में घुसकर उस “पायलट को काबू में किया जिसने चाकू मारा था”.
लोकेशन डेटा के अनुसार, प्लेन का रास्ता बदलकर उसे उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट ले जाया गया और वह 06:58 बजे वहाँ उतरा.
हवाई जहाज़ के भीतर क्या हुआ :
राडार और डेटा की बताई कहानी साधारण लगती है लेकिन हवाई जहाज़ के अंदर उस वक्त जो चल रहा रहा था वो घटनाक्रम उसमें सवार 174 यात्रियों के लिए अकल्पनीय था . इस के चश्मदीद और भुक्तभोगी ही नहीं बल्कि बाज़ी को पलट एक सुखद नतीजा देने वाले नायक साबित हुए इजराइली नागरिक 50 साल के यानीव हायुन ने रोंगटे खड़े कर देने वाली सचाई का खुलासा किया . उन्होंने और तीन अन्य इज़राइली यात्रियों के साथ मिलकर फ़्लाइट FZ1073 के उस को-पायलट को काबू किया, जिसने कैप्टन पर चाकू से हमला किया था. इसके बाद यानीव हयून ने जेट के स्टीयरिंग कंट्रोल को ऊपर खींचकर उसे सीधा किया.
सीवेज पंपिंग कंपनी चलाने वाले हायुन अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ इस हवाई जहाज़ में यात्रा कर रहे थे. सऊदी अरब से इज़राइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पहुँचने के बाद, हायुन ने बताया कि फ़्लाइट में क्या-क्या हुआ.

नेतन्याहू से मुलाकात के दौरान हायून से पूछा गया कि अन्य पायलट के कंट्रोल संभालने से ठीक पहले उन्हें कैसे पता चला कि क्या करना है, तो हायुन ने कहा: “मैं ‘एयर क्रैश इन्वेस्टिगेशन’ देखता हूँ, मिस्टर प्राइम मिनिस्टर.”
कौन हैं स्मिथ मच्छार:
स्मिथ मच्छार एक अनुभवी पायलट हैं . मूल रूप से गुजराती लेकिन मुंबई शहर में पले-बढ़े, जहाँ उनके माता-पिता आज भी रहते हैं. 2008 में, उन्होंने न्यूज़ीलैंड के डुनेडिन में मौजूद एविएशन कॉलेज ‘मेनलैंड एयर’ मों दाखिला लिया था . इसके तीन साल बाद वे कमर्शियल पायलट के तौर पर भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट में भर्ती हुए . 2022 में वे दुबई चले गए और एक अनुभवी पायलट के तौर पर फ़्लाईदुबई से जुड़े.
मेनलैंड एयर के सीईओ फ़िलिप कीन ने बीबीसी को बताया कि उन्हें मच्छार एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद हैं जो मुश्किल हालात में भी शांत रहते थे. कीन ने कहा, “हमने उन्हें फ़ोर्स्ड लैंडिंग (मजबूरी में लैंडिंग) की ट्रेनिंग दी थी – न कि ऐसी स्थिति की, जो बहुत ही कम देखने को मिलती है.” “यह काफी समय पहले की बात है, लेकिन वे एक अच्छे और ईमानदार कर्मचारी के तौर पर जाने जाते थे.”
स्मिथ के लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के मुताबिक, उनके पास 9,750 घंटे से ज़्यादा का फ़्लाइंग अनुभव है, जिसमें 6,400 घंटे से ज़्यादा का अनुभव ‘पायलट-इन-कमांड’ के तौर पर शामिल है.
मेनलैंड एयर के सीईओ फ़िलिप कीन ने ही नहीं पिछली कंपनी स्पाइसजेट ने भी स्मिथ मच्छार के बारे में एक बयान जारी कर उनको “हीरो” बताया, जिन्होंने “अनगिनत जानें” बचाईं.










