भारत के सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ को नेपाल सेना के मानद जनरल का रैंक प्रदान किया

4
राष्ट्रपति ने रामचन्द्र पौडेल ने भारत के सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ को नेपाल सेना के मानद जनरल का रैंक प्रदान किया.
राष्ट्रपति ने रामचन्द्र पौडेल ने भारत के सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ को नेपाल सेना के मानद जनरल का रैंक प्रदान किया.
नेपाल पहुंचे भारत के सेना प्रमुख ( chief of army staff ) जनरल धीरज सेठ को वहां के राष्ट्रपति ने रामचन्द्र पौडेल ने एक अलंकरण समारोह में नेपाल सेना के मानद जनरल का रैंक प्रदान किया . यह समारोह मंगलवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित शीतल निवास पर आयोजित किया गया था. यह भारत और नेपाल के बीच उस  सैन्य परम्परा का हिस्सा है जिसमें दोनों देश एक दूसरे के सेना प्रमुख को अपने देश की सेना के जनरल का ओहदा प्रदान करके सम्मानित करते हैं .

इस समारोह में नेपाल के उपराष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव और नेपाल सेना व नेपाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. जनरल सेठ रविवार को नेपाली सेना के अपने समकक्ष जनरल अशोक राज सिग्देल ( gen ashok  raj sigdel ) के निमंत्रण पर आधिकारिक दौरे पर इस हिमालयी देश पहुंचे थे.

मानद रैंक देने की यह परंपरा 1950 में शुरू हुई थी, जिसके तहत नेपाल और भारत एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को जनरल की मानद रैंक देते हैं.

जनरल धीरज सेठ ( gen dhiraj seth ) ने नेपाल सेना मुख्यालय में जनरल सिग्देल से भी मुलाकात की और दोनों नेताओं ने आपसी हित के मुद्दों और द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. जनरल सेठ ने भारतीय दूतावास में राजदूत नवीव श्रीवास्तव से भी मुलाकात की और दोनों ने नई दिल्ली और काठमांडू के बीच व्यापक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.

जनरल सेठ ने नेपाल सेना को कुछ सैन्य और चिकित्सा उपकरण भी सौंपे. उन्होंने नेपाल सेना मुख्यालय परिसर में एक पौधा लगाया और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया.