भारतीय वायु सेना का एएन 32 विमान असम में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त

18
भारतीय वायु सेना का एएन 32 विमान शनिवार की सुबह जोरहाट में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ .
भारतीय वायु सेना का एएन 32 विमान शनिवार की सुबह जोरहाट में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ .
भारतीय वायु सेना ( indian air force )  का  एक एएन 32 विमान ( AN -32 aircraft ) असम के जोरहाट वायु सैनिक हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटना का शिकार हो गया .   हादसे के तुरंत बाद आपातकालीन  कार्रवाई शुरू की गई और घटना की आधिकारिक जांच के आदेश दिए गए.

शुरूआती सुचना के मुताबिक़ हादसा आज सुबह ( 13 जून 2026 ) उस वक्त हुआ जब लैंडिंग करता  विमान एयर फ़ोर्स स्टेशन परिसर के अंदर गिरा और टकराने के बाद उसमें आग लग गई.  आग बुझाने और ज़मीनी स्थिति का जायज़ा लेने के लिए बचाव और अग्निशमन टीमों को फ़ौरन  घटनास्थल पर भेजा गया.  भारतीय वायु सेना ने दुर्घटना की पुष्टि की है, लेकिन यह भी कहा है कि अभी तक दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है.

अधिकारियों ने  एएन 32 विमान दुर्घटना में अभी तक हताहतों, घायलों या विमान में सवार लोगों की संख्या के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. दुर्घटनास्थल की पूरी जांच के बाद ही और ब्यौरा  मिलने की उम्मीद है.