भारतीय वायु सेना का एएन 32 विमान दुर्घटनाग्रस्त , 5 वायु सैनिकों की जान गई

14
भारतीय वायु सेना का एएन 32 विमान दुर्घटनाग्रस्त , 5 वायु सैनिकों की जान गई
भारतीय वायु सेना का एएन 32 विमान दुर्घटनाग्रस्त , 5 वायु सैनिकों की जान गई
भारतीय वायु सेना ( indian air force )  के  एएन 32 विमान ( AN -32 aircraft ) हादसे में पांच लोगों की जान जाने की खबर है. यह परिवहन  विमान शनिवार ( 13 जून 2026 ) को  असम के जोरहाट वायु सैनिक हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटना का शिकार हो गया था .  हादसे के तुरंत बाद आपातकालीन  कार्रवाई शुरू की गई और घटना की आधिकारिक जांच के आदेश दिए गए.

 आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इस दर्दनाक हादसे में जिन पांच लोगों की जान गई है  वे हैं : स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर (वायु) खेमाराम कुमावत और अग्निवीर (वायु) दानिश आलम. वायुसेना के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया एक्स ‘ x ‘  पर यह विवरण पोस्ट करते हुए कहा कि इन सैन्य कर्मियों ने  कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान दिया.

शुरूआती सूचना के मुताबिक़ हादसा आज सुबह उस वक्त हुआ जब लैंडिंग करता  विमान एयर फ़ोर्स स्टेशन परिसर के अंदर गिरा और टकराने के बाद उसमें आग लग गई.  आग बुझाने और ज़मीनी स्थिति का जायज़ा लेने के लिए बचाव और अग्निशमन टीमों को फ़ौरन  घटनास्थल पर भेजा गया.  भारतीय वायु सेना ने दुर्घटना की पुष्टि की है, लेकिन यह भी कहा है कि अभी तक दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है.