
दिन की शुरुआत में, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने राष्ट्रीय समर स्मारक ( national war memorial ) पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन जवानों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था.
इसके बाद, एयर फोर्स स्टेशन के परेड ग्राउंड ( air force station parade ground ) में उन्हें औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. इसके तुरंत बाद उन्होंने अपना कार्यभार एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंप दिया, जिन्होंने शनिवार को नए ‘चीफ ऑफ द एयर स्टाफ’ के रूप में पदभार ग्रहण किया.
एक कुशल फाइटर पायलट और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट के रूप में, एयर चीफ मार्शल सिंह ने भारतीय वायु सेना की ऑपरेशनल क्षमताओं, युद्ध की तैयारियों और आधुनिकीकरण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

भारतीय वायु सेना के एक बयान के अनुसार, उनके कार्यकाल में ऑपरेशनल तैयारियों और निर्णायक नेतृत्व पर विशेष जोर दिया गया. विशेष रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान, वायु सेना ने अपनी युद्ध क्षमताओं, सटीक ऑपरेशनल कार्यकुशलता और तैयारियों का बेहतरीन प्रदर्शन किया.
भारतीय वायु सेना ने संगठन के सभी कर्मियों के साथ उनके करीबी जुड़ाव का भी जिक्र किया. उन्होंने हमेशा पेशेवर रवैये, जवाबदेही, पहल करने की क्षमता और सेवा के प्रति गर्व की भावना पर जोर दिया.
वायु सैनिकों, युवा अधिकारियों, एयरमेन और कैडेटों के साथ उनकी बातचीत से पता चलता है कि उनका ध्यान भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने और वायु सेना की मानव संसाधन क्षमताओं को मजबूत करने पर था.
अपने कार्यकाल के दौरान, एयर चीफ मार्शल सिंह ने भविष्य के लिए तैयार वायु सेना बनाने के उद्देश्य से तकनीकी आधुनिकीकरण, स्वदेशीकरण, नवाचार और नई तकनीकों को शामिल करने पर जोर दिया.
भारतीय वायु सेना ने एक सक्षम, विश्वसनीय और युद्ध के लिए हमेशा तैयार बल बने रहने के संकल्प को मजबूत करने में उनके योगदान को सराहा. साथ ही, वायु सेना ने उन्हें और उनकी पत्नी सरिता सिंह को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी निवर्तमान वायु सेना प्रमुख को शुभकामनाएं दीं.न्होंने उनकी शानदार सेवा, बेहतरीन नेतृत्व और भारतीय वायु सेना तथा देश के प्रति उनके योगदान की सराहना की.रक्षा मंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ( operation sindoor) को सफलतापूर्वक अंजाम देने में उनकी भूमिका को भी विशेष रूप से रेखांकित किया.









