Home सेना एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख का...

एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख का ओहदा संभाला

7
एयर मार्शल तेजपाल सिंह
एयर मार्शल तेजपाल सिंह

एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने 1 अगस्त 2026 को उप वायु सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया . उन्होंने एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती का स्थान लिया है जो भारतीय वायु सेना की 39  वर्ष तक सेवा करने के बाद 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए हैं .

एयर मार्शल तेजपाल सिंह  ( air marshal tejpal singh ) ने नई ज़िम्मेदारी ग्रहण करने के इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित  राष्ट्रीय समर  स्मारक ( national war memorial ) पर पुष्पचक्र  अर्पित किया और  राष्ट्र की सेवा में प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी .  16 जून 1990 को लड़ाकू पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त करने वाले एयर मार्शल तेज पाल सिंह के पास 3500 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है.  वे श्रेणी ए के योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और प्रायोगिक टेस्ट पायलट हैं.

एयर मार्शल तेजपाल सिंह  ने भारतीय वायु सेना ( indian air force ) में कई महत्वपूर्ण परिचालन, कमान और स्टाफ पदों पर काम  किया है. उनकी विशिष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए, एयर मार्शल को जनवरी 2011 में वायु सेना पदक और जनवरी 2021 में भारत के राष्ट्रपति ने  अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया था .