इजरायल ने ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को मार डालने का दावा किया

7
ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ( फाइल फोटो )
ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ( फाइल फोटो )

इजरायल के  प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (benjamin netanyahu) दावा किया है  कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ( ali larijani) , इजरायली सेना के एक हमले में मारे गए.  बेंजामिन नेतन्याहू ने एक टीवी पर दिए बयान में कहा, “आज सुबह हमने अली लारीजानी को खत्म कर दिया, जो रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का सरगना था.  यह गुंडों का एक ऐसा गिरोह है जो असल में ईरान को चलाता है.” नेतन्याहू ने आगे कहा कि इजरायली सेना ने बसीज के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी मार गिराया गया है .

अली लारीजानी ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव के तौर पर काम करते थे, जिससे वे देश के नेतृत्व में एक अहम हस्ती बन गए थे.  वे अहम राजनीतिक और सैन्य फैसलों में शामिल रहते थे, खासकर ईरान की रक्षा रणनीतियों और दूसरे देशों के साथ संबंधों के मामलों में. लारीजानी का असर इतना ज़्यादा था कि वे एक्सपेडिएंसी डिसर्नमेंट काउंसिल ( expediency discernment council) के एक जाने-माने सदस्य भी थे और इससे पहले वे ईरानी संसद के स्पीकर भी रह चुके थे.

नेतन्याहू ने कहा, “आज सुबह हमने अली लारीजानी को खत्म कर दिया। अली लारीजानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का सरगना है; यह गुंडों का एक ऐसा गिरोह है जो असल में ईरान को चलाता है. उसके साथ-साथ हमने बसीज के कमांडर को भी मार गिराया—ये उन गुंडों के गुर्गे हैं, जो तेहरान और ईरान के दूसरे शहरों की सड़कों पर आम लोगों के खिलाफ दहशत फैलाते हैं.”