जम्मू कश्मीर पुलिस में महिलाओं के लिए 15 फ़ीसदी आरक्षण मंज़ूर

220
जम्मू कश्मीर पुलिस
सांकेतिक तस्वीर

केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर पुलिस में 15 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किये जाने को मंज़ूरी दी है. श्री सिन्हा ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर किये गये एक ट्वीट संदेश में इस जानकारी का ऐलान किया है.

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस में महिलाओं की भर्ती के संदर्भ में जारी अपने संदेश में कहा है कि ये तो बस अभी शुरुआत है. उपराज्यपाल के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर दी गई सूचना के मुताबिक़ जम्मू कश्मीर पुलिस में 15 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं के लिए ये आरक्षण गैर राजपत्रित पदों पर लागू होगा.

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर की सरकार असमानता खत्म करने और नारी शक्ति के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना चाहती है. उन्होंने बताया कि ये शुरुआत भर है और हम इसे भविष्य में बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध हैं.