इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सेना में अफसर बनने का मौका , ऑनलाइन आवेदन कल से शुरू

12
परेड के दौरान भारतीय सेना की सिग्नल कोर की टुकड़ी अपने यंत्रों के साथ .
परेड के दौरान भारतीय सेना की सिग्नल कोर की टुकड़ी अपने यंत्रों के साथ .
अगर आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और आपका सपना फ़ौज में अधिकारी बनने का है तो उसे पूरा करने का यह एक और मौका है . भारतीय सेना ने जुलाई 2027 के  टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स ( technical graduate course-145) के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है. यह एंट्री उन योग्य इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए है जो सेना में अधिकारी के तौर पर भर्ती  होना चाहते हैं. आवेदन  30 सितंबर से शुरू होंगे और 29 अक्टूबर, 2026 को इसका आखिरी दिन होगा .

भारतीय सेना के टीजीसी -145 कोर्स ( tgc -145) कोर्स  में एंट्री की एक शर्त यह है कि  योग्य अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं . वे भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट के ज़रिए आवेदन  कर सकते हैं.

विस्तृत नोटिफिकेशन में योग्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम, उम्र सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी और ट्रेनिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी.

भारतीय सेना का टीजीसी -145 कोर्स:
भर्ती प्रक्रिया  के ज़रिए चुने गए अभ्यर्थियों  को भारतीय सैन्य अकादमी ( indian military academy ) यानि  आईएमए , देहरादून में एक साल की प्री-कमीशन ट्रेनिंग से गुज़रना होगा. प्रशिक्षण के  दौरान, उनको हर महीने 56,400 रुपये  वेतन ( stipend) मिलेगा .

ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने वाले कैडेट्स  लेफ्टिनेंट के तौर पर सेना में कमीशन मिलेगा. उनको वेतन और तरक्की  के लिए एक साल की एंटी-डेट वरिष्ठता भी मिलेगी.

चयन प्रक्रिया :
भारतीय सेना के  टीजीसी -145 कोर्स के चयन की प्रक्रिया मे आवेदन जमा करना, शॉर्टलिस्टिंग, सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी – SSB) इंटरव्यू, मेडिकल जांच होना शामिल है .

चुने गए कैडेट्स को  इंजीनियर्स कोर,   सिग्नल्स कोर या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर में कमीशन मिल सकता है. भारतीय सेना की जरूरतों के आधार पर, कैंडिडेट्स को दूसरी शाखा  या  सेवा में भी कमीशन दिया सकता है.

शैक्षणिक योग्यता :

अधिसूचित  इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (BE), बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी (BTech) या कंप्यूटर साइंस में मास्टर ऑफ़ साइंस (MSc) करने वाले आवेदक पात्र हैं .

इंजीनियरिंग केअंतिम वर्ष  में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन दे सकते हैं बेशक उन्होंने अभी तक अपनी फ़ाइनल डिग्री परीक्षा पूरी न की हो. लेकिन उनको अब तक के सभी सेमेस्टर या साल की मार्कशीट के साथ इंजीनियरिंग डिग्री परीक्षा पास करने का सबूत देना होगा.

जमा किए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसे  प्रिंट कर लें. इसकी कभी भी ज़रूरत पड़ सकती है .