दरअसल लोकसभा में कांग्रेस के आठ सांसदों को अनुशासनहीन व्यवहार के कारण निलंबित कर दिया गया था. यह कार्रवाई राहुल गांधी की तरफ से बताए गए पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे के भारत-चीन संघर्ष पर अप्रकाशित संस्मरण को लेकर सदन में लगातार दो दिनों तक चले हंगामे के बाद की गई. निलंबित सांसद हैं : मणिकम टैगोर, किरण रेड्डी, प्रशांत पाडोले, हिबी ईडन, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग , गुरजीत औजला, एस वेंकट रमन और डीन कुरियाकोस.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किताब के उल्लेखित बातों को पढ़ने की कोशिश की थी. यह नरवणे की उस किताब का हिस्सा था, जिसे जनवरी 2024 में प्रकाशित होना था. दिसंबर 2023 में इसका एक अंश सामने आने के बाद, इसका प्रकाशन टाल दिया गया क्योंकि इसे सेना से मंज़ूरी नहीं मिली थी.
पिछले साल अक्टूबर में एक कार्यक्रम के दौरान एम एम नरवणे ने कहा था कि किताब की अभी भी सेना द्वारा समीक्षा की जा रही है.













