• सेना
  • अर्धसैन्य बल
  • पुलिस
  • विशेष
  • तबादला/तैनाती
  • केन्द्रीय पुलिस संगठन
  • जेल
  • करियर
  • सेहत
  • खेल
  • अंतर्राष्ट्रीय
Search
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क
  • विज्ञापन के लिये
  • Privacy Policy
Rakshak News
  • सेना
  • अर्धसैन्य बल
  • पुलिस
  • विशेष
  • तबादला/तैनाती
  • केन्द्रीय पुलिस संगठन
  • जेल
  • करियर
  • सेहत
  • खेल
  • अंतर्राष्ट्रीय
Home सेना एनसीसी कैडेट्स के लिए बना ख़ास सॉफ्टवेयर , वर्दी भत्ते का पैसा...

एनसीसी कैडेट्स के लिए बना ख़ास सॉफ्टवेयर , वर्दी भत्ते का पैसा भी अब सीधे बैंक खाते में जाएगा

By
Rakshak News
-
July 8, 2023
802
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एनसीसी इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर लॉन्च किया.

नेशनल कैडेट कोर ( एनसीसी – NCC) के कैडेट्स के लिए  ‘एंट्री टू एग्जिट मॉडल’ पर  एनसीसी इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है . यह एक ऐसा  सिंगल विंडो इंटरैक्टिव सॉफ्टवेयर है जिसके ज़रिये कैडेट्स पंजीकरण कराने से लेकर तमाम तरह के प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे. एनसीसी के कैडेट्स को मिलने वाला  वर्दी भत्ते का पैसा भी सीधे उनके बैंक खाते में पहुँचने का ब्नादोबस्त हो गया है . इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सभी एनसीसी कैडेट्स को  जीरो बैलेंस खाते की सुविधा देगा .

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार ( 7 जुलाई 2023)  को नई दिल्ली में एनसीसी इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर लॉन्च किया.  भास्कराचार्य इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लिकेशन और जियो इंफॉर्मेटिक्स (बीआईएसएजी) के साथ साझेदारी में विकसित एनसीसी इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर ‘एंट्री टू एग्जिट मॉडल’ पर डिजाइन किया गया एक सिंगल विंडो इंटरैक्टिव सॉफ्टवेयर है.  यह सॉफ्टवेयर , एनसीसी में कैडेट के रूप में नामांकन के शुरूआती चरण से लेकर पूर्व छात्र के रूप में एक्जिट पंजीकरण तक की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बना देगा.

रक्षा मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस सॉफ्ट वेयर से  प्रमाणपत्रों को निर्बाध रूप से जारी करने, रोजगार के समय एनसीसी कैडेटों का एक अखिल भारतीय डेटाबेस तैयार करने में मदद मिलेगी.

दिल्ली में आज के इस कार्यक्रम के दौरान, एनसीसी और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई – sbi ) ने एसबीआई की “पहली उड़ान” स्कीम के तहत डेबिट कार्ड, चेकबुक और पासबुक सुविधा के साथ सभी एनसीसी कैडेटों के जीरो बैलेंस खाते खोलने के लिए  एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए.  इस एमओयू से हर साल तकरीबन  5 लाख कैडेट लाभान्वित होंगे.

एनसीसी कैडेटों के जीरो बैलेंस खाते खोलने के लिए एसबीआई और एनसीसी अधिकारियों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कैडेट्स का  यह बैंक खाता उनका प्रशिक्षण पूरा होने या 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने( जो भी बाद में हो)  तक चालू रहेगा.  यह न सिर्फ  कैडेटों को राष्ट्रीय बैंकिंग प्रणाली से परिचित कराएगा बल्कि उन्हें अपने खातों में धनराशि के डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए एक तैयार मंच भी उपलब्ध कराएगा.

सरकार की डीबीटी पहल के तहत, रक्षा मंत्रालय ने यूनिफॉर्म वितरण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और निर्बाध बनाने के लिए इसमें सुधार किया है, जिससे एनसीसी कैडेटों के बैंक खातों में वर्दी भत्ते का प्रत्यक्ष बैंक हस्तांतरण किया जाना मुमकिन  हो गया है.  यह मौजूदा केंद्रीय खरीद और वितरण प्रक्रिया का स्थान लेगा.  एनसीसी यूनिफॉर्म के प्रावधान के लिए वर्दी भत्ते को अब देश के दूरदराज के हिस्सों को कवर करने वाले कैडेटों के इन बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाएगा.

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने एनआईसी (nic )  और डीबीटी लागू करने के द्वारा एनसीसी के डिजिटलीकरण में उनके प्रयासों के लिए एनसीसी, बीआईएसएजी और एसबीआई के अधिकारियों की सराहना की.  उन्होंने जोर देकर कहा कि ये कदम निश्चित रूप से देश भर में एनसीसी से संबंधित जानकारी तक त्वरित पहुंच प्रदान करेंगे और वर्तमान तथा भविष्य दोनों ही कैडेटों को लाभान्वित करेंगे.

इस कार्यक्रम के दौरान रक्षा सचिव  गिरिधर अरामाने, एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह  के साथ रक्षा मंत्रालय, एनसीसी, बीआईएसएजी और एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

  • TAGS
  • digital india
  • sofware for ncc cadets
  • zero balance bank account
  • एनसीसी कैडेट्स के लिए सुविधाएं
  • एनसीसी में वर्दी भत्ता
  • जीरो बैलेंस बैंक खाता
  • पहली उड़ान योजना
Share
Facebook
Twitter
Google+
Pinterest
WhatsApp
    Previous articleआईपीएस अफसर सी विजय कुमार ने सुरक्षाकर्मी की बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की
    Next articleविचलित और खबरदार करती हैं ऐसी मौत..! भारत में आत्महत्या के मामलों पर एक रिपोर्ट
    Rakshak News
    https://rakshaknews.in

    RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

    मिलिटरी लिटरेचर फेस्टिवल में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
    सेना

    ‘असली मिशन तो चांद पर तिरंगा फहराना है ‘ कहकर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर डाला

    जम्मू कश्मीर पुलिस के एसपीओ ऋषिपाल कुमार और बॉबी चंद जिन्हें आतंकवादियों ने मार डाला
    सेना

    जम्मू कश्मीर में लापता एसपीओ ऋषिपाल कुमार और बॉबी चंद के गोलियों से छलनी शव मिले

    अभ्यास 'राहत मित्र ' के दौरान भारत - म्यांमार के सैनिक
    सेना

    भारत – म्यांमार के सैनिकों के अभ्यास ‘राहत मित्र’ का चेन्नई में समापन

    SUPPORT US

    RECENT POSTS

    कुलगाम में सीआरपीएफ के हमलावरों से मुठभेड़ जारी , एक आतंकी मारा गया

    केन्द्रीय पुलिस संगठन Rakshak News

    जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारियों को पिपिंग सेरेमनी में सितारे लगाए गए

    पुलिस Rakshak News

    सीमा लाटकर की जगह एन. विष्णुवर्धन मैसूरु शहर के नए पुलिस कमिश्नर बने

    तबादला/तैनाती Rakshak News

    ‘असली मिशन तो चांद पर तिरंगा फहराना है ‘ कहकर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला...

    सेना Rakshak News

    चौदह महीने बाद ही हटा दिए सज्जनहार , अब महेश मुरलीधर भागवत बने...

    तबादला/तैनाती Rakshak News

    EDITOR PICKS

    कुलगाम जहां सीआरपीएफ पर हमला हुआ था

    कुलगाम में सीआरपीएफ के हमलावरों से मुठभेड़ जारी , एक...

    केन्द्रीय पुलिस संगठन
    कश्मीर ज़ोन के जोनल पुलिस मुख्यालय में एक परम्परागत पिपिंग सेरेमनी

    जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारियों को पिपिंग सेरेमनी में सितारे लगाए...

    पुलिस
    एन. विष्णुवर्धन मैसूरु शहर के नए पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाला

    सीमा लाटकर की जगह एन. विष्णुवर्धन मैसूरु शहर के नए पुलिस...

    तबादला/तैनाती

    POPULAR POSTS

    कमाल की है सीआरपीएफ की सहायक कमांडेंट मोनिका साल्वे, यूं बचाई...

    अर्धसैन्य बल
    DCP Sanjeev Kumar Yadav

    डीसीपी संजीव कुमार यादव समेत दिल्ली पुलिस के 5 अफसरों को...

    पुलिस

    बीएसएफ के एक अनूठे अधिकारी जो फिर सम्भालेंगे 1 दिसम्बर को...

    अर्धसैन्य बल

    POPULAR CATEGORY

    • सेना1331
    • पुलिस946
    • तबादला/तैनाती371
    • अर्धसैन्य बल276
    • अंतर्राष्ट्रीय233
    • विशेष193
    • केन्द्रीय पुलिस संगठन90
    • करियर85
    • खेल75
    ABOUT US
    Rakshak News (www.rakshaknews.in) is a first-of-its-kind platform dedicated to the people we all are always proud of. It talks about the Defence and the Armed forces, the Paramilitary and State Police departments and extends to anything and everything about them.
    Contact us: info@rakshaknews.in
    FOLLOW US
    © 2017 - 2020 - Rakshak News. All Rights Reserved.
    MORE STORIES
    कुलगाम जहां सीआरपीएफ पर हमला हुआ था
    केन्द्रीय पुलिस संगठन

    कुलगाम में सीआरपीएफ के हमलावरों से मुठभेड़ जारी , एक...

    Rakshak News