Home तबादला/तैनाती मिलिए लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि से जो होंगे भारत के अगले...

मिलिए लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि से जो होंगे भारत के अगले सीडीएस

5
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (फाइल फोटो )
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (फाइल फोटो )

भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस  राजा सुब्रमणि को अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (chief of defence staff) नियुक्त किया है.  वह जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई को पूरा होने वाला है.

लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि वर्तमान में  राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्होंने 1 सितंबर, 2025 को यह पद संभाला था.

इससे पहले, उन्होंने 1 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2025 तक सेना के उप-प्रमुख (vice chief of  army staff) के तौर पर काम किया था. इसके पहले वे , मार्च 2023 से जून 2024 तक थल सेना की मध्य कमान ( central command ) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी इन चीफ ) के ओहदे पर थे .

सैन्य करियर :
दिसंबर 1985 में ‘ गढ़वाल राइफल्स’ ( garhwal rifles ) में कमीशन पाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि का भारतीय सेना में 37 साल से ज़्यादा का करियर रहा है. अपने सेवाकाल के दौरान, उन्होंने कई तरह के संघर्ष वाले इलाकों और अलग-अलग तरह के भूभागों में काम किया है. उनकी त्रैनाती  कई कमांड, स्टाफ और ट्रेनिंग से जुड़े पदों पर रही है .

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस  राजा सुब्रमणि को पश्चिमी और उत्तरी, दोनों सीमाओं पर ऑपरेशन से जुड़ी बारीकियों की गहरी समझ के लिए जाना जाता है.

शिक्षा और ट्रेनिंग :
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ( national defence academy – nda ) और भारतीय सेना अकादमी ( indian military academy) से ग्रेजुएट हैं.

उन्होंने इंग्लैंड  के ब्रैक्नेल  स्थित जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और नई दिल्ली स्थित नेशनल डिफेंस कॉलेज से भी प्रशिक्षण लिया है.उनके पास किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री और मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस स्टडीज़ में एम फिल (M.Phil) की डिग्री है.

पुरस्कार और सम्मान

अपनी बेहतरीन सेवा के लिए, लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि को कई सम्मानों से नवाज़ा गया है, जिनमें परम विशिष्ट सेवा मेडल ,अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल , विशिष्ट सेवा मेडल आदि शामिल है .