चारों शव नेवी नगर के हाई-सिक्योरिटी कैंटोनमेंट इलाके में स्थित उनके अपार्टमेंट से शनिवार को बरामद किए गए. नाविक की पहचान 30 वर्षीय पूरणमल शंभूलाल मेहरा के तौर पर हुई है. उनकी पत्नी 28 वर्षीय ओमा पूरणमल मेहरा, उनका 3 साल का बेटा यश पूरणमल मेहरा और उनका 2 महीने का बच्चा बिस्तर पर मृत पाए गए.
शुरुआती जांच से पता चलता है कि नाविक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि पत्नी और दोनों बच्चों की मौत ज़हर खाने से होने का शक है. चारों शवों को मुंबई के जेजे अस्पताल भेजा गया. मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है .
पुलिस उपायुक्त ( deputy commissioner of police ) मनीष कलवानिया ने कहा कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि नाविक की मौत फांसी लगाने से हुई, जबकि पत्नी और बच्चों की मौत की वजह ज़हर लग रही है.
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है.आगे की जानकारी का इंतज़ार है.










