
अमेरिकी सरकार के आतंकवाद निरोधक संगठन ‘नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर’ ( national counter terrorism center ) के प्रमुख जोसेफ केंट ने ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने इस्तीफे की चिट्ठी में, जोसेफ केंट ने कहा कि ईरान से अमेरिका को कोई “तत्काल खतरा” नहीं था और इजरायल के दबाव ने ट्रंप को युद्ध शुरू करने के लिए मजबूर किया.
केंट ने लिखा कि वह “अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर” ट्रंप प्रशासन के ईरान युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते. जोसेफ केंट डोनाल्ड ट्रम्प ट्रंप के प्रशासन के पहले ऐसे बड़े अधिकारी हैं जिन्होंने ईरान युद्ध के कारण इस्तीफा दिया है.
एनसीटीसी जोसेफ केंट ( joseph kent ) ने लिखा _ “ईरान से हमारे देश को कोई तत्काल खतरा नहीं था”
“मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर ईरान में चल रहे युद्ध का समर्थन नहीं कर सकता. ईरान से हमारे देश को कोई तत्काल खतरा नहीं था, और यह साफ है कि हमने इजरायल और उसकी शक्तिशाली अमेरिकी लॉबी के दबाव के कारण यह युद्ध शुरू किया,”
काफी सोच-विचार के बाद, मैंने नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है, जो आज से प्रभावी है.












