भारतीय पुलिस सेवा (indian police service) के अधिकारी एलवी एंटनी देव कुमार को तरक्की देकर महानिदेशक बनाया गया है. देव कुमार 1994 बैच के उत्तराखंड कैडर की आईपीएस हैं लेकिन उनकी तैनाती उत्तर प्रदेश पुलिस में है . एलवी एंटनी देव कुमार अभी तक यूपी पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक ( रूल्स एंड मैनुअल्स ) के ओहदे पर तैनात थे .
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आईपीएस एलवी एंटनी देव कुमार की पदोन्नति को मंजूरी दी है. उत्तर प्रदेश शासन के गृह विभाग की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक़ श्री देव कुमार की तरक्की 1 मार्च से मानी जाएगी. इसके अलावा उनकी नई तैनाती के बारे में अलग से आदेश जारी होंगे.
आईपीएस एलवी एंटनी देव कुमार (lv antony dev kumar) तमिलनाडु के तिरुनेलवेली के मूल निवासी है. उनकी जन्मतिथि ( 28 मई 1966 ) के हिसाब से उनकी सेवानिवृत्ति आने वाले मई माह में होनी है .













