जगदीश प्रसाद के शोक संतप्त परिवार में पत्नी के अलावा तीन संताने हैं – दो बेटे और एक बेटी . तीनों पढ़ाई कर रहे हैं . सरकार ने ऐलान किया है कि उनके परिवार को 1 करोड़ रुपया और उनके किसी एक आश्रितं को सरकारी नौकरी दी जाएगी. 58 वर्षीय जगदीश प्रसाद को 2019 – 2020 में राज्यपाल ने पुलिस मेडल प्रदान करके सम्मानित भी किया था . वे 1989 में हरियाणा सशस्त्र पुलिस ( haryana armed police ) में भर्ती हुए थे. अब मार्च में उनको रिटायर होना था .

महिला पुलिसकर्मी भी घायल :
सूरजकुंड मेले में शनिवार की शाम 6 बजे के आसपास जब झूला गिरा तब उसमें 19 लोग बैठे बताए जाते हैं जिनमें से 11 लोगों को चोटें आईं. एसआई जगदीश प्रसाद ( si jagdish prasad ) फ़ौरन वहां पहुंचे और बाकी लोगों को सुरक्षित निकालने में जुट गए . इसी बीच झूले का एक अन्य हिस्सा उन पर आ गिरा जिससे उनको गंभीर चोटें आईं . उनके साथ बचाव के काम में जुटीं दो महिला पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई . जगदीश प्रसाद को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत नाज़ुक थी . उनके प्राण बच न सके . .
केस और गिरफ्तारी :
सूरजकुंड मेले में झुला टूटने से हुए इस हादसे की जांच के लिए सरकार ने आदेश दिए हैं . हरियाणा पुलिस ने इस सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता ( बीएनएस) की धारा 105 के तहत एफआईआर दर्ज की है और दो लोगों को इस केस में गिरफ्तार किया है जिनके नाम मोहम्मद शाकिर और नितेश हैं . मोहम्मद शाकिर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर का रहने वाला है उस कम्पनी हिमाचल फन केयर ( himachal fun care) का मालिक बताया जाता है जिसके नाम पर झूले का लाइसेन्स है . नितेश उसका सहयोगी है जो उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी है .
सोमवार को शासन और पर्यटन विभाग की टीमों ने मौका मुआयना किया. 39 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेले ( 39th surajkund international atmanirbhar craft festival) में मनोरंजन क्षेत्र में जिस जगह यह पेंडुलम झूला ( pendulum swing ) था उस स्थान की घेराबंदी की गई है . हादसे के सही कारण का पता नहीं चल सका है. एडीसी सतबीर सिंह मान के नेतृत्व में बनी कमेटी और तकनीकी विशेषज्ञों की सिफारिशों के बाद ही बाकी क्षेत्र को लोगों की आवाजाही के लिए खोला जाएगा . बाकी आसपास की फ़ूड स्टाल्स को खोलने का आदेश दिया गया. क्षेत्र को खोल दिया गया है. हादसे के सही कारण का पता नहीं चल सका है .













