Home अंतर्राष्ट्रीय सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने लोनाटो से स्वर्ण पदक के साथ...

सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने लोनाटो से स्वर्ण पदक के साथ लौटी शूटर नीरू ढांडा को सम्मानित किया

6
भारत के सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने नायब सूबेदार नीरू ढांडा को सम्मानित किया.
भारत के सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने नायब सूबेदार नीरू ढांडा को सम्मानित किया.
भारत के  सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ( coas gen dhiraj seth ) ने नीरू ढांडा को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया. नीरू ने  इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) शॉटगन वर्ल्ड कप के विमेंस ट्रैप इवेंट में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक ( gold medal )  जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर यह उपलब्धि हासिल की.  यह शूटिंग मुकाबला  3 से 13 जुलाई के बीच इटली के लोनाटो में  आयोजित किया गया था .  नीरू सेना की मार्क्समैनशिप यूनिट में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं.
जनरल धीरज सेठ और भारतीय सेना के अन्य अधिकारियों के साथ नायब सूबेदार नीरू ढांडा.
जनरल धीरज सेठ और भारतीय सेना के अन्य अधिकारियों के साथ नायब सूबेदार नीरू ढांडा.

सेना के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक़ थल सेना प्रमुख ( indian army chief ) जनरल सेठ ने भारतीय सेना और देश के लिए एक यादगार उपलब्धि हासिल करने में नायब सूबेदार नीरू ढांडा के असाधारण कौशल, अटूट दृढ़ संकल्प और खेल में बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने उनके प्रेरणादायक सफर की तारीफ की, जो उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और भविष्य की पीढ़ियों को वैश्विक खेल मंच पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने की सेना की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

भारतीय शूटर नीरू ढांडा ने 27 हिट के साथ अपना पहला आईएसएसएफ वर्ल्ड कप ( issf world cup) स्वर्ण  पदक  जीता. उन्होंने फ्रांस की कैरोल कॉर्मेनियर की कड़ी चुनौती का सामना किया, जबकि इटली की एरिका सेसा ने कांस्य  पदक ( bronze medal ) जीतकर घरेलू दर्शकों को खुश कर दिया.

लोनाटो में आयोजित आईएसएसएफ  वर्ल्ड कप मुकाबले  में स्वर्ण पदक  जीतने के बाद नीरू ढांडा.
लोनाटो में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरू ढांडा.

नीरू ने फाइनल के शुरुआती दौर से ही खुद को आगे रहने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त  में शामिल कर लिया और 30-टारगेट वाले मुकाबले में लगातार शानदार प्रदर्शन किया. निर्णायक दौर में मामूली बढ़त के साथ प्रवेश करते हुए, उन्होंने अपना संयम बनाए रखा और 27 के स्कोर के साथ मुकाबला खत्म किया, जिससे उन्होंने इस सीज़न के सबसे कड़े मुकाबलों में से एक में शानदार जीत हासिल की.