देहरादून के एसपी के तौर पर तैनात अजय सिंह पहले भी एसटीएफ की कमान संभाल चुके हैं. हरिद्वार ( haridwar) के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून की कमान सौंपी गयी है. वहीं, अब तक एसटीएफ एसएसपी रहे नवनीत सिंह भुल्लर हरिद्वार के नए कप्तान बनाए गए हैं.

एसडीआरएफ की डीआईजी निवेदिता कुकरेती को पदोन्नति के साथ एसडीआरएफ में आईजी नियुक्त किया गया है. एसपी प्रहलाद नारायण मीणा को भी तरक्की मिली है . उनको मुख्यालय में पुलिस उप महानिरीक्षक (सतर्कता ) रूप में तैनाती दी गई है. पीएसी की 31वीं बटालियन के सेनानायक यशवंत सिंह को नरेंद्र नगर स्थित पुलिस ट्रेनिंग केंद्र का प्रधानाचार्य बनाया गया है. वहीं चंपावत के एसपी अजय गणपति कुमार को उधम सिंह नगर के एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं उधम सिंह नगर के कप्तान मणिकांत मिश्र को एसपी (अभिसूचना) जबकि एसपी अभिसूचना प्रदीप कुमार राय को सीबीसीआईडी का एसपी नियुक्त किया गया है.
उधम सिंह नगर में अपराध एवं यातायात की एसपी निहारिका तोमर ( ips niharika tomar) को रुद्रप्रयाग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि हरिद्वार में एसपी (अपराध एवं यातायात) जितेंद्र कुमार मेहरा को बागेश्वर जिले का कप्तान बनाया गया है . उनके स्थान पर निशा यादव को तैनाती दी गई है . वहीं हरिद्वार में एसपी जितेंद्र चौधरी को नई जिम्मेदारी के तौर पर उधम सिंह नगर में अपराध एवं यातायात का एसपी बनाया गया है सीआईडी में एएसपी मनोज ठाकुर को कोटद्वार का एसपी नियुक्त किया गया है. कोटद्वार में तैनात एसपी चंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय अभिसूचना) की जिम्मेदारी दी गई है.














