फेडरेशन ने सोमवार को एक बयान में कहा, “पुलिस फेडरेशन के सीईओ मुकुंद कृष्णा को चल रही पुलिस जांच के कारण उनके ओहदे से निलंबित कर दिया गया है.” फेडरेशन इंग्लैंड और वेल्स में चीफ इंस्पेक्टर रैंक तक के 145,000 से ज़्यादा अधिकारियों और स्पेशल कांस्टेबलों का प्रतिनिधित्व करती है .
इस मामले की जांच सिटी ऑफ़ लंदन पुलिस की भ्रष्टाचार इकाई कर रही है . पुलिस का कहना है कि पिछले एक साल से फेडरेशन से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है. जांच के हिस्से के तौर पर, अधिकारियों ने वेल्स, समरसेट, लंदन और सरे में कई जगहों के लिए तलाशी वारंट ( search warrant ) जारी किए. डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट जेम्स हैल्केट ने पहले कहा था कि पद का गलत इस्तेमाल करके धोखाधड़ी करने के शक में 46, 51 और 55 साल के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध सरे, वेल्स और ब्रिस्टल के रहने वाले हैं. हैल्केट ने जांच को “जटिल और एक्टिव” बताया और कहा कि जांच करने वाले सभी मौजूद सूरागों का पता लगा रहे हैं.
मुकुंद कृष्णा एक वरिष्ठ अफसर है . उन्होंने जुलाई 2023 से पुलिस फेडरेशन ऑफ़ इंग्लैंड एंड वेल्स का नेतृत्व किया है . चीफ एग्जीक्यूटिव बनने से पहले, उन्होंने 2019 और 2023 के बीच फेडरेशन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर काम किया.
फेडरेशन में शामिल होने से पहले, कृष्णा ने उस एक्सेंचर कम्पनी में तकरीबन नौ साल तक प्रोग्राम डायरेक्टर के ओहदे पर काम किया जो यूनाइटेड किंगडम के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में बिज़नेस और टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट्स पर फोकस करती है . अपने करियर की शुरुआत में, उन्होंने सीएससी ( कसक ) और यूकेआई (uki) में चेंज लीड के तौर पर काम किया. उन्होंने भारत में ओरेकल में मैनेजमेंट प्रशिक्षु के तौर पर अपनी प्रोफेशनल यात्रा शुरू की.
मुकुंद कृष्णा के लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के मुताबिक, उन्होंने इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया और सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से पढ़ाई की है . साथ ही बाद में रीजेंट्स यूनिवर्सिटी लंदन से साइकोथेरेपी और काउंसलिंग में स्नातकोत्तर तक पढ़ाई पूरी की.













