Home अंतर्राष्ट्रीय भारत और किर्गिस्तान के सैनिकों का असम में अभ्यास खंजर

भारत और किर्गिस्तान के सैनिकों का असम में अभ्यास खंजर

9
भारत-किर्गिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास खंजर 2026 का उद्घाटन समारोह।
भारत-किर्गिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास खंजर 2026 का उद्घाटन समारोह।
भारत-किर्गिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास खंजर  2026 का उद्घाटन समारोह आज असम के मिसामारी में हुआ. यह खंजर  का 13वां संस्करण है और  17 फरवरी 2026 तक चलेगा. इस अभ्यास में दोनों प्रतिभागी देशों के विशेष बल हिस्सा ले रहे हैं, यह एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो भारत और किर्गिस्तान के बीच बारी-बारी से आयोजित किया जाता है. इस अभ्यास का पिछला संस्करण मार्च 2025 में किर्गिस्तान में आयोजित किया गया था.

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभ्यास में हिस्सा ले रही  भारतीय सेना की टुकड़ी में 20 जवान शामिल हैं, जिनका प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के सैनिक कर रहे हैं और किर्गिस्तान की टुकड़ी में भी समान संख्या में जवान हैं, जिनका प्रतिनिधित्व आईएलबीआरआईएस  (ILBRIS) स्पेशल फोर्सेज ब्रिगेड कर रही है.

अभ्यास खंजर  का मकसद  शहरी और पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद विरोधी और विशेष बल अभियानों में सर्वोत्तम तरीकों और अनुभवों का आदान-प्रदान करना है.  यह अभ्यास स्नाइपिंग, जटिल भवन हस्तक्षेप और पर्वतारोहण के उन्नत विशेष बल कौशल विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा.

विज्ञप्ति में कहा गया है, “अभ्यास खंजर  दोनों पक्षों के लिए अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद और उग्रवाद की सामान्य चिंताओं को दूर करते हुए रक्षा संबंधों को मजबूत करने का एक अवसर है.  यह अभ्यास क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारत और किर्गिस्तान की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है. “