अगर आप सबअर्ब्स और साउथ मुंबई के बीच, खासकर ऑफिस टाइम में यात्रा करते हैं, तो यह एडवाइजरी आपके लिए मायने रखती है. यह पाबंदियां ज़्यादातर दिन के वक्त लागू रहेंगी. यातायात अधिकारियों का कहना है कि मुंबई में इस दिन आने जाने के लिए अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक समय लग सकता है इसलिए लोग अपनी आवजाही के योजना उसी हिसाब से बनाए .
मुंबई ट्रैफिक पुलिस के दिए गए निर्देशों के मुताबिक, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के उत्तर और दक्षिण जाने वाले दोनों तरफ के कैरिज वे पर सभी भारी गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से रोक रहेगी.

मुंबई में 17 फरवरी, 2026 की सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक रहने वाली पाबंदियों से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला हिस्सा वकोला फ्लाईओवर से दहिसर टोल नाका है . इसका मतलब है कि ट्रक, ट्रेलर और दूसरी भारी गाड़ियों को पाबंदी वाले घंटों के दौरान इस कॉरिडोर से गुज़रने की इजाज़त नहीं होगी.
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा उसी हिसाब से प्लान करें और परेशानी से बचने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें. जो लोग काम, स्कूल या एयरपोर्ट से जुड़ी यात्राओं के लिए जा रहे हैं, उन्हें ज़्यादा समय का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि फीडर सड़कों और पैरेलल रास्तों पर ट्रैफिक जाम होने की आशंका है .
ट्रैफिक डायवर्ट होने की वजह से हल्की गाड़ियों की स्पीड धीमी हो सकती है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने वालों को भी थोड़ी देरी हो सकती है, खासकर उन रास्तों पर जो हाईवे पर निर्भर हैं.













