महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के एसपी बदले गए

7
maharashtra police प्रतीकात्मक तस्वीर
maharashtra police प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र में  नौ ज़िलों में पुलिस प्रशासन में एक बड़े फेरबदल के दौरान , भारतीय पुलिस सेवा (indian police service) के कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया है. इससे  सतारा, सांगली, गढ़चिरौली, कोल्हापुर और जलगाँव जैसे अहम ज़िलों में बड़े प्रशासनिक बदलाव होने की उम्मीद है.

इन आदेश के मुताबिक, तुषार दोषी का तबादला सतारा जिले से सांगली में पुलिस अधीक्षक ( superintendent of police) के तौर पर किया गया है, जबकि उनके स्थान पर  निखिल पिंगले को सतारा का एसपी  बनाया गया है. इससे पहले वे पुणे में पुलिस उपायुक्त ( डीसीपी) के पद पर थे. संदीप घुगे को सांगली से मुंबई भेजा गया है. वहां  वे राज्य खुफिया विभाग में पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) के तौर पर काम करेंगे.

तुषार दोषी हाल ही में सतारा ज़िला परिषद चुनाव के दौरान सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद शिवसेना ने उन्हें निलंबित करने की मांग की थी. हालाँकि, मुख्यमंत्री ने उन्हें अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया था. अब इस ताज़ा आदेश के ज़रिए उनके तबादले को औपचारिक रूप दे दिया गया है.

पुलिस प्रशासन में अन्य अहम बदलावों में, योगेश गुप्ता को कोल्हापुर से गढ़चिरौली रेंज में पुलिस उप महानिरीक्षक (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है. वहीं नीलोत्पला का तबादला गढ़चिरौली से कोल्हापुर में एसपी के तौर पर किया गया है. एम. रमेश को तरक्की देकर  कर गढ़चिरौली में एसपी  के पद पर तैनात किया गया है.

महेश्वर रेड्डी का तबादला जलगांव  से पुणे स्थित राज्य अपराध जांच विभाग ( सीआईडी ) में किया गया है. श्रीकांत धिवरे को धुले से स्थानांतरित करके  जलगांव में  का एसपी तैनात किए गया है. राजकुमार शिंदे को पुणे से हटाकर वाशिम का एसपी  बनाया गया है.

सरकार ने कहा कि यह फेरबदल पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए किया गया है. सरकार ने पुलिस महानिदेशक को आगे की ज़रूरी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है. यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंज़ूरी से जारी किया गया है और इसे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है.