• सेना
  • अर्धसैन्य बल
  • पुलिस
  • विशेष
  • तबादला/तैनाती
  • केन्द्रीय पुलिस संगठन
  • जेल
  • करियर
  • सेहत
  • खेल
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • enEnglish
  • pa ਪੰਜਾਬੀ
  • urاردو
Search
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क
  • विज्ञापन के लिये
  • Privacy Policy
Rakshak News
  • सेना
  • अर्धसैन्य बल
  • पुलिस
  • विशेष
  • तबादला/तैनाती
  • केन्द्रीय पुलिस संगठन
  • जेल
  • करियर
  • सेहत
  • खेल
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • enEnglish
  • pa ਪੰਜਾਬੀ
  • urاردو
Home सेना एनसीसी कैडेट्स के लिए बना ख़ास सॉफ्टवेयर , वर्दी भत्ते का पैसा...

एनसीसी कैडेट्स के लिए बना ख़ास सॉफ्टवेयर , वर्दी भत्ते का पैसा भी अब सीधे बैंक खाते में जाएगा

By
Rakshak News
-
July 8, 2023
726
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एनसीसी इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर लॉन्च किया.

नेशनल कैडेट कोर ( एनसीसी – NCC) के कैडेट्स के लिए  ‘एंट्री टू एग्जिट मॉडल’ पर  एनसीसी इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है . यह एक ऐसा  सिंगल विंडो इंटरैक्टिव सॉफ्टवेयर है जिसके ज़रिये कैडेट्स पंजीकरण कराने से लेकर तमाम तरह के प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे. एनसीसी के कैडेट्स को मिलने वाला  वर्दी भत्ते का पैसा भी सीधे उनके बैंक खाते में पहुँचने का ब्नादोबस्त हो गया है . इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सभी एनसीसी कैडेट्स को  जीरो बैलेंस खाते की सुविधा देगा .

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार ( 7 जुलाई 2023)  को नई दिल्ली में एनसीसी इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर लॉन्च किया.  भास्कराचार्य इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लिकेशन और जियो इंफॉर्मेटिक्स (बीआईएसएजी) के साथ साझेदारी में विकसित एनसीसी इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर ‘एंट्री टू एग्जिट मॉडल’ पर डिजाइन किया गया एक सिंगल विंडो इंटरैक्टिव सॉफ्टवेयर है.  यह सॉफ्टवेयर , एनसीसी में कैडेट के रूप में नामांकन के शुरूआती चरण से लेकर पूर्व छात्र के रूप में एक्जिट पंजीकरण तक की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बना देगा.

रक्षा मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस सॉफ्ट वेयर से  प्रमाणपत्रों को निर्बाध रूप से जारी करने, रोजगार के समय एनसीसी कैडेटों का एक अखिल भारतीय डेटाबेस तैयार करने में मदद मिलेगी.

दिल्ली में आज के इस कार्यक्रम के दौरान, एनसीसी और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई – sbi ) ने एसबीआई की “पहली उड़ान” स्कीम के तहत डेबिट कार्ड, चेकबुक और पासबुक सुविधा के साथ सभी एनसीसी कैडेटों के जीरो बैलेंस खाते खोलने के लिए  एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए.  इस एमओयू से हर साल तकरीबन  5 लाख कैडेट लाभान्वित होंगे.

एनसीसी कैडेटों के जीरो बैलेंस खाते खोलने के लिए एसबीआई और एनसीसी अधिकारियों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कैडेट्स का  यह बैंक खाता उनका प्रशिक्षण पूरा होने या 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने( जो भी बाद में हो)  तक चालू रहेगा.  यह न सिर्फ  कैडेटों को राष्ट्रीय बैंकिंग प्रणाली से परिचित कराएगा बल्कि उन्हें अपने खातों में धनराशि के डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए एक तैयार मंच भी उपलब्ध कराएगा.

सरकार की डीबीटी पहल के तहत, रक्षा मंत्रालय ने यूनिफॉर्म वितरण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और निर्बाध बनाने के लिए इसमें सुधार किया है, जिससे एनसीसी कैडेटों के बैंक खातों में वर्दी भत्ते का प्रत्यक्ष बैंक हस्तांतरण किया जाना मुमकिन  हो गया है.  यह मौजूदा केंद्रीय खरीद और वितरण प्रक्रिया का स्थान लेगा.  एनसीसी यूनिफॉर्म के प्रावधान के लिए वर्दी भत्ते को अब देश के दूरदराज के हिस्सों को कवर करने वाले कैडेटों के इन बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाएगा.

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने एनआईसी (nic )  और डीबीटी लागू करने के द्वारा एनसीसी के डिजिटलीकरण में उनके प्रयासों के लिए एनसीसी, बीआईएसएजी और एसबीआई के अधिकारियों की सराहना की.  उन्होंने जोर देकर कहा कि ये कदम निश्चित रूप से देश भर में एनसीसी से संबंधित जानकारी तक त्वरित पहुंच प्रदान करेंगे और वर्तमान तथा भविष्य दोनों ही कैडेटों को लाभान्वित करेंगे.

इस कार्यक्रम के दौरान रक्षा सचिव  गिरिधर अरामाने, एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह  के साथ रक्षा मंत्रालय, एनसीसी, बीआईएसएजी और एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

  • TAGS
  • digital india
  • sofware for ncc cadets
  • zero balance bank account
  • एनसीसी कैडेट्स के लिए सुविधाएं
  • एनसीसी में वर्दी भत्ता
  • जीरो बैलेंस बैंक खाता
  • पहली उड़ान योजना
Share
Facebook
Twitter
Google+
Pinterest
WhatsApp
    Previous articleआईपीएस अफसर सी विजय कुमार ने सुरक्षाकर्मी की बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की
    Next articleविचलित और खबरदार करती हैं ऐसी मौत..! भारत में आत्महत्या के मामलों पर एक रिपोर्ट
    Rakshak News
    https://rakshaknews.in

    RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

    सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी के जोशी और घटना में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन
    सेना

    देहरादून में सड़क पर गुंडई : मार्निंग वाक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

    भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम
    सेना

    चंड़ीगढ़ के आसमान पर भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के करतब

    'ऑपरेशन सद्भावना' के तहत अरुणाचल प्रदेश में सेना का 'बॉर्डर ब्रू कैफे
    सेना

    ऑपरेशन सद्भावना : सेना ने पुराने पुल में खोला ‘बॉर्डर ब्रू कैफे’

    SUPPORT US

    RECENT POSTS

    देहरादून में सड़क पर गुंडई : मार्निंग वाक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली...

    सेना Rakshak News

    जेवर एयरपोर्ट चालू होने में 2 माह बाकी लेकिन पीएम मोदी ने उद्घाटन कर...

    विशेष Rakshak News

    नेपाल को मिला सबसे युवा प्रधानमंत्री बालेन शाह

    अंतर्राष्ट्रीय Rakshak News

    चंड़ीगढ़ के आसमान पर भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के करतब

    सेना Rakshak News

    ऑपरेशन सद्भावना : सेना ने पुराने पुल में खोला ‘बॉर्डर ब्रू कैफे’

    सेना Rakshak News

    EDITOR PICKS

    सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी के जोशी और घटना में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन

    देहरादून में सड़क पर गुंडई : मार्निंग वाक पर निकले रिटायर्ड...

    सेना
    जेवर एयरपोर्ट

    जेवर एयरपोर्ट चालू होने में 2 माह बाकी लेकिन पीएम मोदी...

    विशेष
    बालेन्द्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली ( फाइल फोटो )

    नेपाल को मिला सबसे युवा प्रधानमंत्री बालेन शाह

    अंतर्राष्ट्रीय

    POPULAR POSTS

    कमाल की है सीआरपीएफ की सहायक कमांडेंट मोनिका साल्वे, यूं बचाई...

    अर्धसैन्य बल
    DCP Sanjeev Kumar Yadav

    डीसीपी संजीव कुमार यादव समेत दिल्ली पुलिस के 5 अफसरों को...

    पुलिस

    बीएसएफ के एक अनूठे अधिकारी जो फिर सम्भालेंगे 1 दिसम्बर को...

    अर्धसैन्य बल

    POPULAR CATEGORY

    • सेना1255
    • पुलिस877
    • तबादला/तैनाती339
    • अर्धसैन्य बल274
    • अंतर्राष्ट्रीय210
    • विशेष176
    • केन्द्रीय पुलिस संगठन86
    • करियर81
    • खेल72
    ABOUT US
    Rakshak News (www.rakshaknews.in) is a first-of-its-kind platform dedicated to the people we all are always proud of. It talks about the Defence and the Armed forces, the Paramilitary and State Police departments and extends to anything and everything about them.
    Contact us: info@rakshaknews.in
    FOLLOW US
    © 2017 - 2020 - Rakshak News. All Rights Reserved.
    MORE STORIES
    सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी के जोशी और घटना में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन
    सेना

    देहरादून में सड़क पर गुंडई : मार्निंग वाक पर निकले रिटायर्ड...

    Rakshak News