• सेना
  • अर्धसैन्य बल
  • पुलिस
  • विशेष
  • तबादला/तैनाती
  • केन्द्रीय पुलिस संगठन
  • जेल
  • करियर
  • सेहत
  • खेल
  • अंतर्राष्ट्रीय
Search
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क
  • विज्ञापन के लिये
  • Privacy Policy
Rakshak News
  • सेना
  • अर्धसैन्य बल
  • पुलिस
  • विशेष
  • तबादला/तैनाती
  • केन्द्रीय पुलिस संगठन
  • जेल
  • करियर
  • सेहत
  • खेल
  • अंतर्राष्ट्रीय
Home सेना रक्षा मंत्रालय में कार्य निष्पादन और दक्षता ऑडिट के लिए उच्चस्तरीय कमेटी...

रक्षा मंत्रालय में कार्य निष्पादन और दक्षता ऑडिट के लिए उच्चस्तरीय कमेटी बनी

By
Rakshak News
-
July 16, 2022
167
Defence Ministry
सांकेतिक तस्वीर

रक्षा मंत्रालय ने अपनी गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं में कार्य-निष्पादन और दक्षता लेखा परीक्षा के लिए शीर्ष समिति के साथ एक संस्थागत तंत्र का गठन किया है, जिसमें रक्षा सचिव अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे. इस तरह की लेखा परीक्षा से रक्षा परियोजनाओं के नियोजन और इस दौरान उनके निष्पादन में आने वाली ख़ास तरह की कमियां दूर करने, मंत्रालय के शीर्ष प्रबंधन को महत्वपूर्ण जानकारी देने और आंतरिक सेवाओं में प्रणालीगत सुधार लाने, वित्तीय प्रक्रियाओं की सुदृढ़ता तथा जोखिम कारकों की पहचान करने आदि का सुझाव मिलने की उम्मीद है. यह मौजूदा लेनदेन-आधारित अनुपालन लेखा परीक्षा से एक परिणाम आधारित कार्य संपादन/दक्षता लेखा परीक्षा के लिए समग्र दक्षता बढ़ाने के मकसद से किया गया एक बड़ा बदलाव है.

रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस बयान के मुताबिक़, इस समिति के सदस्यों में तीनों सेनाओं के उप प्रमुख, रक्षा सचिव (वित्त), एकीकृत कर्मचारी समिति के प्रमुख (सीआईएससी), रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए), महानिदेशक (अधिग्रहण) और रक्षा मंत्रालय तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं.

कार्य-निष्पादन और दक्षता लेखा परीक्षा के क्रियान्वयन के लिए जिन व्यापक क्षेत्रों की पहचान की गई है, उनमें रक्षा संपत्ति खरीद, प्रावधान, लॉजिस्टिक्स सेवा, वस्तु सूची स्तर, प्लेटफार्मों/संपत्तियों का रखरखाव, मुहरबंद विवरण रखने वाले प्राधिकरणों (एएचएसपी) की भूमिका एवं प्रदर्शन वगैरह शामिल हैं. गठित शीर्ष समिति कार्य-निष्पादन और दक्षता लेखा परीक्षा के लिए किसी अन्य विशिष्ट क्षेत्र की भी सिफारिश कर सकती है.

रक्षा सचिव की अध्यक्षता वाली समिति सीजीडीए कार्य-निष्पादन एवं दक्षता लेखा परीक्षा के क्रियान्वयन के लिए विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान करेगी और लेखा परीक्षा रिपोर्ट तथा उन पर की गई कार्रवाई की निगरानी करेगी. यह रक्षा मंत्री को अपनाए जाने वाले सुधारात्मक उपायों के साथ-साथ आंतरिक निरीक्षण और जोखिम प्रबंधन ढांचे को मजबूत करने में समग्र सुधार के उपायों पर भी सलाह देगी.

  • TAGS
  • audit of defence account
  • defence audit system
  • performance and efficiency Audit
  • रक्षा प्रबंधन
  • रक्षा मंत्रालय का ऑडिट
  • रक्षा मंत्रालय का काम
  • रक्षा मंत्रालय की कमेटी
  • रक्षा मंत्रालय की समिति
Share
Facebook
Twitter
Google+
Pinterest
WhatsApp
    Previous articleछत्तीसगढ़ पुलिस : नीचे से लेकर ऊपर तक सैकड़ों अधिकारियों के तबादले
    Next articleहिमाचल में 10 पुलिस अफसरों के तबादले, वसुधा सूद बनी अम्ब की डीएसपी
    Rakshak News
    https://rakshaknews.in

    RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

    एन. एस. राजा सुब्रमणि
    करियर

    सरकार को आखिर अग्निपथ योजना में बदलाव करना पड़ा, 75 फीसदी अग्निवीरों का सेवाकाल 2 साल बढ़ाया

    भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को सेवानिवृत्ति पर सलामी दी गई ( फाइल फोटो )
    सेना

    ऐतिहासिक एयर फ़ोर्स स्टेशन का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सील करने पर भारतीय वायु सेना प्रमुख का ऐतराज

    मेजर जनरल ( सेवानिवृत्त) डॉ विभा दत्ता
    सेना

    निदेशक के इलाज में गोरखपुर एम्स की पोल खुली , कैथ लैब चालू न होने पर निजी अस्पताल जाना पड़ा

    SUPPORT US

    RECENT POSTS

    सरकार को आखिर अग्निपथ योजना में बदलाव करना पड़ा, 75 फीसदी अग्निवीरों का सेवाकाल...

    करियर Rakshak News

    ऐतिहासिक एयर फ़ोर्स स्टेशन का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सील करने पर भारतीय वायु सेना प्रमुख...

    सेना Rakshak News

    नाराज पुलिसकर्मियों का दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन, कमिश्नर को करनी पड़ी सम्पर्क...

    पुलिस Rakshak News

    निदेशक के इलाज में गोरखपुर एम्स की पोल खुली , कैथ लैब चालू न...

    सेना Rakshak News

    आशुतोष दीक्षित ने बतौर एयर चीफ मार्शल भारतीय वायु सेना का नेतृत्व संभाला

    तबादला/तैनाती Rakshak News

    EDITOR PICKS

    एन. एस. राजा सुब्रमणि

    सरकार को आखिर अग्निपथ योजना में बदलाव करना पड़ा, 75 फीसदी...

    करियर
    भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को सेवानिवृत्ति पर सलामी दी गई ( फाइल फोटो )

    ऐतिहासिक एयर फ़ोर्स स्टेशन का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सील करने पर भारतीय...

    सेना
    नाराज पुलिसकर्मियों का दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन

    नाराज पुलिसकर्मियों का दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन, कमिश्नर को...

    पुलिस

    POPULAR POSTS

    कमाल की है सीआरपीएफ की सहायक कमांडेंट मोनिका साल्वे, यूं बचाई...

    अर्धसैन्य बल
    DCP Sanjeev Kumar Yadav

    डीसीपी संजीव कुमार यादव समेत दिल्ली पुलिस के 5 अफसरों को...

    पुलिस

    बीएसएफ के एक अनूठे अधिकारी जो फिर सम्भालेंगे 1 दिसम्बर को...

    अर्धसैन्य बल

    POPULAR CATEGORY

    • सेना1328
    • पुलिस941
    • तबादला/तैनाती369
    • अर्धसैन्य बल276
    • अंतर्राष्ट्रीय233
    • विशेष193
    • केन्द्रीय पुलिस संगठन89
    • करियर85
    • खेल75
    ABOUT US
    Rakshak News (www.rakshaknews.in) is a first-of-its-kind platform dedicated to the people we all are always proud of. It talks about the Defence and the Armed forces, the Paramilitary and State Police departments and extends to anything and everything about them.
    Contact us: info@rakshaknews.in
    FOLLOW US
    © 2017 - 2020 - Rakshak News. All Rights Reserved.
    MORE STORIES
    एन. एस. राजा सुब्रमणि
    करियर

    सरकार को आखिर अग्निपथ योजना में बदलाव करना पड़ा, 75 फीसदी...

    Rakshak News