
भारतीय वायु सेना (IAF) के फाइटर पायलट रहे 2019 में तब सुर्ख़ियों में आए थे जब 14 फरवरी 2019 में पुलवामा में शक्तिशाली बम धमाके में सीआरपीएफ के 40 जवानों की ह्त्या की घटना के कुछ ही दिन बाद भारत और पाकिस्तान के दरम्यान एक सैनिक संघर्ष हुआ था . तब भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया . पाकिस्तान की सेना ने इस पर प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई की तो यह सैनिक संघर्ष में तब्दील हो गया .
पाकिस्तानी जहाज़ से हवाई लड़ाई के दौरान अभिनन्दन का मिग काफी क्षतिग्रत हो गया था . ऐसे में अपने लड़ाकू विमान ( MiG-21) से कूदते समय चोटें लगने से वे घायल भी हुए थे . उस साल बाद में, उन्हें ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किया गया – जो युद्ध के समय वीरता के लिए भारत का तीसरा सबसे बड़ा सम्मान है. वीर चक्र की अवॉर्ड साइटेशन के अनुसार, डॉगफाइट के दौरान उन्होंने “कर्तव्य की असाधारण भावना” का प्रदर्शन किया था .
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अभिनन्दन वर्धमान इसी साल अगस्त में प्राइवेट एयरलाइन में शामिल हुए थे. हालांकि अब तक, वर्तमान ने इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है. न ही फ्लाई 19 ने इस बारे में कोई विवरण साझा किया है .
फ्लाई 19 ने मार्च 2024 में उड़ानें शुरू की थीं. वे अभी छह एटीआर 72 -600 ( ATR 72-600) विमानों का बेड़ा चलाती है. एयरलाइन के दो बेस गोवा और हैदराबाद हैं इसी रूट पर अभिनन्दन की ट्रेनिंग चल रही है .









