‘द अटलांटिक’ ( the atlantic ) के अनुसार, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने थल सेना के शीर्ष अधिकारी को पद से हटा दिया है, और व्हाइट हाउस अमेरिकी सैन्य सचिव के हटने पर चर्चा कर रहा है. ये दोनों घटनाएँ मिलकर दशकों में युद्ध काल के दौरान होने वाला सबसे बड़ा सैन्य फेरबदल साबित होंगी.
‘द अटलांटिक’ ने पेंटागन के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि हेगसेथ ने जनरल रैंडी जॉर्ज ( gen randy george ) से, जिनका आर्मी चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ के तौर पर तय कार्यकाल अभी आधा ही पूरा हुआ था, तुरंत पद छोड़ने और रिटायर होने को कहा. व्हाइट हाउस के अधिकारी आर्मी सचिव डैन ड्रिस्कॉल के भविष्य पर भी चर्चा कर रहे हैं, जो उपराष्ट्रपति वैंस के करीबी दोस्त हैं. पेंटागन के एक अधिकारी ने बताया कि ड्रिस्कॉल के भी जल्द ही विभाग छोड़ने की उम्मीद है।
पीट हेगसेथ ( pete hegseth ) और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में सेना के प्रदर्शन की बार-बार तारीफ़ की है। लेकिन पेंटागन में हेगसेथ के आने के बाद से ही जॉर्ज की स्थिति को डांवाडोल माना जा रहा था. मौजूदा और पूर्व अधिकारियों के अनुसार, हेगसेथ और ड्रिस्कॉल—दोनों ही राजनीतिक महत्वाकांक्षा रखने वाले पूर्व सैन्य अधिकारी हैं—पिछले एक साल से एक-दूसरे के साथ प्रतिद्वंद्विता में उलझे हुए थे.













