यह घटना 4 मार्च की है जिसने अमेरिका की , ईरान – इजरायल युद्ध ( iran – israel war ) में , इजरायल के समर्थन पर अमेरिकी जनता में नाराजगी को खुलकर उजागर किया. वहीं यह भी ज़ाहिर होता है कि अमेरिका की इस नीति का सैन्य हलकों में भी असंतोष है. सैनिकों और पूर्व सैनिकों में एक तबका ऐसा है जो सवाल करता है कि अमेरिका के बेटों – बेटियों को इजरायल की खातिर युद्ध में क्यों झोंका जाए ? लोग इस तरह की भावनाएं व्यक्त करते वीडियो और कमेंट्स सोशल मीडिया पर और खास तौर पर इस घटना के बाद ब्रायन सी मैकगिनिसिस के एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर रहे हैं .
इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं . दरअसल , सीनेट की सशस्त्र सेवा उप समिति ( armed services sub committee) का जो सत्र चल रहा था उसका विषय ‘अमेरिका की राष्ट्रीय सामरिक नीति और सैन्य तैयारी ‘ था. इसी बीच ब्रायन सी मैगनिसिस अचानक कुर्सी से खड़े हुए और चिल्लाने लगे कि अमेरिका यह युद्ध इज़राइल के लिए नहीं लड़ना चाहता. वीडियो में वे यह कहते सुने जा सकते हैं,” अमेरिका अपने बेटों और बेटियों को इज़राइल के लिए युद्ध में नहीं भेजना चाहता.” ब्रायन मैगनिसिस पूर्व सैनिक की वर्दी में थे . मैकगिनिसिस ने अमेरिका की मरीन कोर में चार साल सेवा की है . इस दौरान उनकी इराक में भी तैनाती रही. वह फायर फाइटर भी हैं . वैसे ब्रायन मैगनिसिस ग्रीन पार्टी के टिकट पर नॉर्थ कैरोलिना सीनेट के लिए भी चुनाव लड़ रहे हैं.
शोर मचाने पर कैपिटल हिल पुलिस ( capitol hill police ) ने उनको वहां से जबरन हटाकर उन्हें कमरे से बाहर खींचने की कोशिश की. उनको घसीट कर ले जाया जा रहा था कि इसी बीच रिपब्लिकन सीनेटर टिम शीही भी वहां पहुंच गए . वे भी मैकगिनिसिस को धक्का देकर दरवाज़े से बाहर निकालने में पुलिस के साथ जुट गए. इस बीच दरवाज़े के बीच मैकगिनिस का फंस गया लेकिन पुलिस कर्मी उन्हें बाहर की तरफ खींचते रहे. यह घटनाक्रम 20 -30 सेकेंड्स चला. इसी बीच कोई चिल्लाया भी कि पूर्व मरीन का हाथ टूट गया है . पुलिस ने मैकगिनिसिस को गिरफ्तार करने के साथ ही उपचार के लिए जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी अस्पताल भेज दिया. उन पर एक पुलिस ऑफिसर पर हमला करने और गिरफ्तारी का विरोध करने और गैर-कानूनी प्रदर्शन के तीन मामले दर्ज किए गए हैं .
मैगनिसिसिस को हॉल से बाहर खींचने में पुलिस की मदद करने वाले मोंटाना से सीनेटर टिम शीही , वर्तमान में राष्टपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के ताल्लुक रखते हैं . शीही पूर्व नेवी सील हैं और आर्म्ड सर्विसेज पैनल के रिपब्लिकन सदस्य हैं .
कैपिटल पुलिस का कहना है कि गुस्सैल ब्रायन सी मैगनिसिस ने सुनवाई के दौरान गैर-कानूनी तरीके से विरोध करना शुरू कर दिया था . उन्होंने हमारे अधिकारी की उसे कमरे से हटाने की कोशिशों का हिंसक विरोध करके और लड़कर सभी को खतरनाक स्थिति में डाल दिया था.













